फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rail under bridge connecting Kidganj to Muttiganj will be closed, route diversion will remain

Prayagraj : कीडगंज को मुट्टीगंज से जोड़ने वाले रेल अंडर ब्रिज का बंद होगा रास्ता, 3 माह तक रहेगा रूट डायवर्जन

Thu, 24 Apr 2025 06:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 06:10 PM IST
सार

ईदगाह रेल अंडर ब्रिज के बाद अब कीडगंज को मुट्ठीगंज से जोड़ने वाले रेल अंडर ब्रिज ( आरयूबी) का रास्ता रेलवे द्वारा बंद किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा आरयूबी की मरम्मत का कार्य किया जाना है।

विज्ञापन
rail under bridge connecting Kidganj to Muttiganj will be closed, route diversion will remain
मुट्ठीगंज में सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ईदगाह रेल अंडर ब्रिज के बाद अब कीडगंज को मुट्ठीगंज से जोड़ने वाले रेल अंडर ब्रिज ( आरयूबी) का रास्ता रेलवे द्वारा बंद किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा आरयूबी की मरम्मत का कार्य किया जाना है। इस वजह से इस पुल के नीचे से गुजरने वाली सड़क तीन माह के लिए बंद की जा रही है। ऐसे में मुट्ठीगंज से कीडगंज जाने वाले लोगों को कोठापार्चा या गऊघाट होकर ही जाना होगा।

विज्ञापन

रेलवे प्रशासन कीडगंज को मुट्टीगंज से जोड़ने वाले रेल अंडर ब्रिज संख्या 31 की मरम्मत का कार्य करेगा। यहां कंक्रीट का पिलर रेलवे द्वारा तकरीबन दो वर्ष पूर्व ही तैयार कर लिया था। हालांकि तब पिलर निर्माण के बाद कई दिन रास्ता बंद होने की वजह से लोगों को खासी परेशानी हुई थी। अब पुल की मरम्मत का कार्य रेलवे द्वारा 28 अप्रैल से किया जा रहा है। इस वजह से पुल के नीचे से गुजरने वाला रास्ता तीन माह के लिए बंद रहेगा।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कीडगंज पुलिस चौकी से आर्य कन्या चौराहा मुट्ठीगंज जाने वाली सड़क स्थित इस पुल की मरम्मत का कार्य 28 से शुरू होगा। इस वजह से यह रास्ता तीन माह के लिए बंद रहेगा। बता दें रेलवे द्वारा महाकुंभ मेला शुरू होने के पूर्व रामबाग को जीरोरोड से जोड़ने वाले ईदगाह रेल अंडर ब्रिज की मरम्मत की गई थी। तब चार माह से ज्यादा समय तक इस पुल के नीचे से गुजरने वाला रास्ता बंद रहा। इस वजह से आम शहरियों को खासी परेशानी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed