{"_id":"5c34fc39bdec22571249319e","slug":"raid-in-allahabad-university-hostels-starts-from-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि के हॉस्टलों में 11 से शुरू होगी छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि के हॉस्टलों में 11 से शुरू होगी छापेमारी
Wed, 09 Jan 2019 01:08 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन
इविवि के सभी हॉस्टलों में कमरों के आवंटन की प्रक्रिया तकरीबन पूरी हो चुकी है लेकिन 90 फीसदी छात्रों को कमरों पर कब्जा नहीं मिला है। इन छात्रों के कमरों पर पहले से ही अवैध कब्जा है। छात्र आए दिन चीफ प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। पिछले दिनों हिंदू हॉस्टल में अवैध कब्जा करके रहने वाले कुछ अराजकतत्वों ने बीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र को जमकर मारापीटा था। वहीं, पीसीबी हॉस्टल में छात्र नेता की हत्या और हॉलैंड हॉल हॉस्टल में छात्रसंघ अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष के कमरों में आग लगाए जाने की घटनाएं भी हुईं थी।
इविवि के तकरीबन सभी हॉस्टलों में अराजकतत्वों ने कब्जा कर लिया है। मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि हॉस्टलों के कमरों में जिन अराजक, अवैध और अपराधि प्रवृत्ति के लोगों ने कब्जा कर रखा है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बैठक में हुए निर्णय की सूचना हॉस्टलों के अधीक्षकों एवं सरंक्षकों को भी दे दी गई है और निर्देश दिए गए हैं कि कमरों पर लगे ताले तोड़ने के लिए जरूरी उपकरण एवं सामान आदि हटवाने के लिए तैयारी सुनिश्चित कर लें। बैठक में चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरएस दुबे, डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार, सीओ कर्नलगंज सुकीर्ति माधव, सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्र, प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह, सुरक्षा अधिकारी अजय प्रताप सिंह और कुलानुशासक मंडल के सदस्य आदि मौजूद रहे।