{"_id":"5cbb6366bdec221450547305","slug":"raid-at-3-hostels-38-rooms-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हॉस्टलों में छापेमारी, 38 कमरे सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हॉस्टलों में छापेमारी, 38 कमरे सील
Sat, 20 Apr 2019 11:52 PM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में छापेमारी की कार्रवाई लगातार चौथे दिन भी जारी रही। शनिवार को पुलिस फोर्स ने मुस्लिम बोर्डिंग, एएनझा और हॉलैंड हॉल हॉस्टल में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 38 कमरों में अवैध कब्जा मिला, जिस पर सामान बाहर कर उक्त कमरों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
पीसीबी हॉस्टल में पूर्व छात्र रोहित शुक्ला की हत्या के बाद हाईकोर्ट ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर कड़ी टिप्पणी की थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने हॉस्टलों में 17 अप्रैल से ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। तीन दिनों के भीतर 11 हॉस्टलों में सघन तलाशी अभियान चलाया और अवैध कब्जा हटवाकर सैकड़ों कमरे सील किए। इसी क्रम में शनिवार को मुस्लिम बोर्डिंग, एएनझा व हॉलैंड हॉल हॉस्टल में अभियान चलाया गया। सुबह 10 बजे के करीब सीओ एएसपी श्रीश्चंद्र के नेतृत्व में फोर्स सबसे पहले कटरा स्थित एएनझा हॉस्टल पहुंची।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान पुलिस कमरा नंबर 115 में पहुंची तो पता चला कि यह मो. इरशाद नाम के शोध छात्र को आवंटित था। हालांकि, वह यहां नहीं मिला और न ही उसका कोई कागज मिला। इसके बाद पुलिस ने इसे सील कर दिया। करीब दो घंटे तक कार्रवाई के बाद दोपहर 12 बजे पुलिस फोर्स मुस्लिम बोर्डिंग पहुंची। यहां कुल 12 कमरे ऐसे मिले, जिनमें ताला लगा था। विवि प्रशासन के अफसरों का कहना है कि इन कमरों में लोग अवैध तरीके से रह रहे थे और पुलिस के पहुंचने से पहले ही ताला लगाकर भाग निकले। इसलिए इन कमरों को सील कर दिया गया। मुस्लिम बोर्डिंग में कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली।
विज्ञापन
यहां के बाद फोर्स ने हॉलैंड हॉस्टल में धावा बोला। यहां एक-एक कमरों की सघन तलाशी लेने के साथ ही मौके पर मिले छात्रों के परिचय पत्र भी जांचे गए। यहां तलाशी के दौरान 25 कमरे ऐसे पाए गए, जिनमें आवंटित छात्र की जगह कोई अन्य रहता मिला। इसके बाद पुलिस अफसरों ने सामान बाहर निकलवाने के साथ ही इन कमरों को सील कर दिया गया। शाम पांच बजे कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस टीम लौट गई। उधर, कार्रवाई से दिनभर हॉस्टलरों में हड़कंप मचा रहा।
हॉस्टलों पर कार्रवाई के क्रम में शनिवार को तीन और हॉस्टलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 38 कमरे सील किए गए। हालांकि तीनों हॉस्टलों से कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी