फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul to interact with students at the KP College grounds; Kayastha Pathshala has granted permission.

Prayagraj News: केपी कॉलेज मैदान पर ही छात्रों से संवाद करेंगे राहुल, कायस्थ पाठशाला ने दी मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Rahul to interact with students at the KP College grounds; Kayastha Pathshala has granted permission.
राहुल गांधी का कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ केपी इंटर कॉलेज मैदान पर ही होगा। आठ अगस्त को प्रस्तावित इस कार्यक्रम के लिए कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने कुछ प्रतिबंधों के साथ अपनी मंजूरी दे दी है। वहीं, राहुल गांधी का प्रोटोकॉल भी जारी हो गया है।
विज्ञापन

केपी ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष की ओर से हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देकर आयोजन स्थल के लिए पूर्व में दी गई अनुमति को निरस्त किए जाने से कांग्रेस में खलबली मच गई थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, विधायक वीरेंद्र चौधरी, राहुल गांधी की केंद्रीय टीम के सदस्य बी. बैजू समेत कई वरिष्ठ नेता बृहस्पतिवार को दिनभर इसी मशक्कत में लगे रहे कि किसी तरह कार्यक्रम के आयोजन को मंजूरी मिल जाए।
विज्ञापन

दोपहर में इन नेताओं ने जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में डीएम मनीष कुमार वर्मा और अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा के साथ बैठक की जिसके बाद एक प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अपनी सहमति तो दे दी है लेकिन अनुमति मिलने का इंतजार है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान केपी ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विधिक सलाह ली। चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से लिखित में दिया गया है कि कार्यक्रम हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कुछ प्रतिबंधों के साथ आयोजित किया जाएगा। इसी आधार पर उन्हें कार्यक्रम स्थल की मंजूरी इस शर्त पर दी गई है कि इसके लिए पहले जिलाधिकारी से अनुमति लेंगे।
कल दोपहर सवा तीन बजे राहुल गांधी के आने का कार्यक्रम
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम का प्रोटोकॉल जारी हो गया है। राहुल गांधी दोपहर 2:00 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर 3:15 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और अपराह्न 3:30 से 5:30 बजे तक आनंद भवन/स्वराज भवन में विश्राम के बाद शाम 6:00 से 8:30 बजे तक केपी कॉलेज ग्राउंड में छात्रों के बीच रहेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
किसी पार्टी का झंडा या राजनीतिक गतिविधियां नहीं होंगी
प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है और इसमें किसी पार्टी का झंडा या राजनीतिक गतिविधियां नहीं होंगी बल्कि केवल छात्रों के मुद्दों की बात होगी। प्रशासन को समय से सूचना दे दी गई है और यह संवाद तय समय पर मजबूती से संपन्न होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव वीपी सिंह, शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, प्रवक्ता संजीव सिंह, हसीब अहमद, कोषाध्यक्ष शिव पांडेय समेत शेखर बहुगुणा, हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वार्ष्णेय, सुधाकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचे प्रयागराज
राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेता बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब, एनएसयुआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसबी श्रीनिवासन, यूपी कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज शालनी सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू समेत यूपी में कांग्रेस के सभी सांसद भी शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने दिए ये आश्वासन

- हम आपके खेल मैदान एवं प्रांगण की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे
- हम उतने ही हिस्से का प्रयोग करेंगे जिससे छात्रों से संबंधित खेलकूद में व्यवधान न पड़े

- हम इलाहाबाद उच्च न्यायालय या किसी भी न्यायालय के आदेश की अवहेलना नहीं करेंगे

- तैयार के दौरान खेल के मैदान को नुकसान हुआ तो उसे ठीक कराएंगे
- यह कार्यक्रम किसी भी स्वरूप में वाणिज्यिक नहीं है
- इस आश्वासन के बाद मैदान हमें मिल जाएगा। आज हम पूर्व में दिए गए अपने पत्र को वापस लेते हैं और संस्था से किसी भी प्रकार के मुआवजे की बात को वापस लेते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed