फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raghu Rai has a close relationship with Prayagraj and Kumbh

Prayagraj News: रघु राय का प्रयागराज और कुंभ से रहा आत्मीय रिश्ता

Mon, 27 Apr 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 27 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Raghu Rai has a close relationship with Prayagraj and Kumbh
पद्मश्री रघु राय के साथ कमल किशोर कमल
देश के प्रख्यात फोटोग्राफर पद्मश्री रघु राय का शनिवार को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली के लोधी रोड पर किया गया। उनके निधन से फोटोग्राफी और मीडिया जगत में शोक की लहर है। रघु राय का इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से गहरा और आत्मीय जुड़ाव रहा। उन्होंने अपने कैमरे के जरिये कुंभ मेले की आस्था और सांस्कृतिक विविधता को देश-दुनिया तक पहुंचाया।
विज्ञापन

फोटोग्राफर कमल किशोर कमल बताते हैं कि उनकी रघु राय से पहली मुलाकात 1989 में प्रगति मैदान के पुस्तक मेले में हुई थी। उस समय वह उनकी किताब इंदिरा गांधी को ध्यान से देख रहे थे, लेकिन खरीदने में असमर्थ थे। यह देखकर रघु राय ने खुद किताब लेकर उस पर अपने हस्ताक्षर के साथ उन्हें भेंट कर दी। यहीं से गुरु-शिष्य का रिश्ता शुरू हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की रघु राय हमेशा अपने शिष्यों को प्रोत्साहित करते थे। जब भी वे इलाहाबाद या आसपास आते पहले से सूचना देकर पूरा समय साथ बिताते थे। वर्ष 2001 के कुंभ में उनकी बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का उद्घाटन मीडिया सेंटर में किया गया था। इसके अलावा कई कुंभ मेलों को साथ मिलकर कवर किया। रघु राय का व्यवहार बेहद आत्मीय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ बिताए गए पलों को कैमरे में कैद करने का अवसर भी मिला जो अमूल्य धरोहर बन चुके हैं। 2019 में उनके जीवन पर आधारित एक विशेष फोटो कलेक्शन तैयार किया गया। इसमें कमल की खींची गईं तस्वीरों की संख्या सबसे अधिक है। 1942 में पंजाब के झंग (अब पाकिस्तान) में जन्मे रघु राय ने 1965 में द स्टेट्समैन से फोटो पत्रकार के रूप में अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी।

इसके बाद 1982 में इंडिया टुडे से जुड़े और वहां करीब दस वर्षों तक फोटो संपादक के रूप में कार्य किया। उनकी प्रमुख कृतियों में रघु रायज दिल्ली, द सिख्स, कलकत्ता, ताजमहल, खजुराहो और मदर टेरेसा जैसी चर्चित पुस्तकें शामिल हैं, जिनमें भारत की विविधता और संवेदनाओं को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed