फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Questions regarding social sensitivity and leadership capability.

Prayagraj News: सामाजिक संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता पर सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Questions regarding social sensitivity and leadership capability.
चर्चा...लोक सेवा आयोग में पीसीएम मेंसका इंटरव्यू देने पहुंचे अभ्यर्थी चर्चामें लीन दिखे - फोटो : shiv tripathi
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2025 के साक्षात्कार आयोजित किए। इनमें अभ्यर्थियों से सामाजिक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक संवेदनशीलता से जुड़े सवाल पूछे गए। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि ज्ञान का परीक्षण पहले ही हो चुका है, अब व्यक्तिगत विचारों को जानने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

एक विद्युत इंजीनियरिंग स्नातकोत्तर छात्रा से उनकी शैक्षिक योग्यता और प्रशासनिक सेवा में आने का कारण पूछा गया। बोर्ड ने लोकतंत्र और प्रशासन पर भी सवाल किए, जैसे नोटा को एक लाख वोट मिलने पर क्या होना चाहिए। भ्रष्टाचार को पूरी तरह शून्य करने की संभावना पर भी चर्चा हुई। एक अन्य अभ्यर्थी से पोषण वाटिका के बारे में पूछा गया। अपनी रुचि कविता और दोहे बताने पर उनसे दोहा सुनाने को कहा गया।
विज्ञापन

समसामयिक और प्रशासनिक अवधारणाएं
समसामयिक विषयों में सारनाथ, भौतिकी के नोबेल पुरस्कार और न्यू ट्रिनो ऑब्जर्वेटरी पर प्रश्न थे। नए एयर मार्शल के नाम पर असमर्थता जताने पर अध्यक्ष ने अभ्यर्थी का मनोबल बढ़ाया। एक अभ्यर्थी ने अपना पसंदीदा विषय पॉलिटी बताया। इसके बाद सदस्य ने डीप स्टेट और नैनी स्टेट जैसी अवधारणाओं पर सवाल किए। जूनियर अधिकारियों के साथ कार्य संयोजन और नेतृत्व क्षमता पर भी प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed