फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Qazi refused to perform Nikah as DJ was playing in the baraat, baraat returned without the bride

Prayagraj : बरात में डीजे बजने पर काजी ने निकाह पढ़ाने से किया इन्कार, बिना दुल्हन के लौटी बरात

Sat, 03 May 2025 06:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 May 2025 06:43 PM IST
सार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार की रात बरात जौनपुर गई थी। जहां बरातियों ने नाचते गाते हुए बरात मैरेज हाल पहुंची। यह नजारा देख कर लड़की पक्ष दंग रह गए। बताते हैं कि काजी ने निकाह पढ़ाने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
Qazi refused to perform Nikah as DJ was playing in the baraat, baraat returned without the bride
निकाह - फोटो : काजी

विस्तार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार की रात बरात जौनपुर गई थी। जहां बरातियों ने नाचते गाते हुए बरात मैरेज हाल पहुंची। यह नजारा देख कर लड़की पक्ष दंग रह गए। बताते हैं कि काजी ने निकाह पढ़ाने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

लड़की पक्ष ने मऊआइमा में रिश्ता तय करते हुए शर्त रखी थी कि जब बरात आएगी तो किसी प्रकार का पटाखा और डीजे आदि नहीं बजेगा। वह इस्लामी कल्चर से अपनी बेटी की शादी करेंगे। तय तिथि को मऊआइमा से बरात डीजे बजाते और नाचते गाते जौनपुर मैरेज हाल पहुंची। बरातियों की इन हरकतों को देख कर लड़की पक्ष के लोग आग बबूला हो गए। उधर, काजी ने ऐसी शादी में निकाह पढ़ाने से साफ इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

इस दौरान लड़की पक्ष ने कहा कि उन्होंने बरात में डीजे पटाखा आदि बजाने से मना किया था। तुम लोगों ने हमारी इज्जत का मान नहीं रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को घंटों समझाया। लड़की पक्ष अपनी बात पर कायम रहा। उनका कहना था कि वे लोग तब्लीगी जमात को मानते हैं। इसलिए उन्होंने शरीयत से शादी तय की थी। बाद में बरात बिन दुल्हन के जौनपुर से लौट आई। फिर लड़के का निकाह रिश्तेदारी में शनिवार को हुआ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed