{"_id":"683b5694c010070c9c044a38","slug":"pwd-worker-dies-after-being-hit-by-a-goods-train-on-the-last-day-of-retirement-allahabad-news-c-407-1-sald1005-3068-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सेवानिवृत्ति के आखिरी दिन मालगाड़ी की चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सेवानिवृत्ति के आखिरी दिन मालगाड़ी की चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो अवधेश कुमार सिंह पटेल
सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन शनिवार सुबह पीडब्ल्यूडी कर्मचारी अवधेश कुमार सिंह पटेल (60) की लेंहड़ी रेलवे क्रॉसिंग के समीप डीएफसी रेल लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। वह साइकिल से लखनपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला जा रहे थे।
मेजा थाना क्षेत्र के घूघा गांव के अवधेश कुमार सिंह पटेल लोक निर्माण विभाग में बतौर बेलदार काम करते थे। शनिवार को वह सेवानिवृत्ति होने वाले थे। वह साइकिल से लखनपुर स्थित डाक बंगला जा रहे थे। लेंहड़ी रेलवे क्रॉसिंग बने ओवर ब्रिज की बजाय वह पुराने रास्ते से ट्रैक पार कर रहे थे। वह जैसे ही ट्रैक पार करते इतने में ही मिर्जापुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर बदहवास हालात में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। जेवनिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी कर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विभाग के अभियंता को भी जानकारी दे दी गई है। पत्नी स्नेहलता सिंह पटेल और दो बेटियों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
अवधेश कुमार सिंह पटेल लोक निर्माण विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन दुखद घटना हुई है। विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
अमरेश चंद्र अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रयागराज