{"_id":"5d8137d08ebc3e0169687b3d","slug":"pwd-prayagraj-office-allahabad-news-ald2551735115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्यूडी के एक्सईएन दफ्तर पर जेई ने मचाया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्यूडी के एक्सईएन दफ्तर पर जेई ने मचाया हंगामा
विज्ञापन
PWD Prayagraj Office
लोक सेवा आयोग का चार्ज वापस लेने से नाराज जेई ने किया बवाल,पुलिस पहुंची
एक्सईएन ने जेई के खिलाफ कर्नलगंज थाने में दर्ज कराई एफआईआर
प्रयागराज। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन दफ्तर पर मंगलवार को अवर अभियंता ने जमकर हंगामा मचाया। जेई ने एक्सईएन के साथ के साथ बदसलूकी की। हाथापाई के बाद मारपीट की नौबत से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एक्सईएन दफ्तर में बवाल की जानकारी मिलने पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस पहुंची और जेई को बैठा लिया गया। एक्सईएन की तहरीर पर जेई के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। विवाद के पीछे जेई से चार्ज वापस लिए जाने की बात कही जा रही है।
लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिक खंड के एक्सईएन देवेंद्र निगम के दफ्तर में जेई ने दोपहर के वक्त जमकर बवाल काटा। एक्सईएन देवेंद्र ने बताया कि जेई अमित यादव दफ्तर में पहुंचते ही अभद्रता करने लगे। उन्होंने अपशब्दों से ही शुरुआत की। जब उनको मना करने की कोशिश की गई तो वह आग बबूला हो गए। नाराज जेई डंडा लेकर एक्सईएन से बात करने पहुंचे थे। एक्सईएन ने बताया कि स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने एसएसपी को फोन पर घटना की जानकारी दी। कुछ देर में ही पुलिस पहुंची और जेई को दफ्तर से बाहर निकाला गया। एक्सईएन ने बताया कि जेई अमित के पास लोक सेवा आयोग का विद्युत/यांत्रिक का चार्ज था। हाल के दिनों में वहां काम पूरा न होने के अलावा कई शिकायतें मिली थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जेई अमित से कार्यभार वापस लेकर अवर अभियंता राकेश को दे दिया गया है। इसी से नाराज होकर जेई ने दफ्तर में बवाल खड़ा कर दिया। पीडब्ल्यूडी परिसर में इससे दो दिन पहले ही ठेकेदार ने सड़क निर्माण के भुगतान को लेकर कुंभ मेला डिवीजन के जेई पर हमला कर दिया था।