फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Puri Shankaracharya stated: Everyone's ancestors were Vedic Sanatani Arya Hindus

पुरी शंकराचार्य बोले : सभी के पूर्वज वैदिक सनातनी आर्य हिंदू, सभी पंथों के लोगों को अपना ही मानना चाहिए

Mon, 05 Oct 2026 03:01 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Oct 2026 03:01 PM IST
सार

गोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि सभी के पूर्वज वैदिक सनातनी आर्य हिंदू हैं। इसलिए सनातन धर्म से अलग हुए पंथों को भी स्वयं को सनातन धर्म से संबंधित ही मानना चाहिए।

विज्ञापन
Puri Shankaracharya stated: Everyone's ancestors were Vedic Sanatani Arya Hindus
पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि सभी के पूर्वज वैदिक सनातनी आर्य हिंदू हैं। इसलिए सनातन धर्म से अलग हुए पंथों को भी स्वयं को सनातन धर्म से संबंधित ही मानना चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह वटवृक्ष से अलग हुई शाखा की दुर्दशा होती है, उसी तरह सनातन से अलग हुए पंथों की भी गति होती है। शंकराचार्य ने मैकाले की ‘थ्री सी’ शिक्षा पद्धति को भारत की सामाजिक और शैक्षिक व्यवस्था के लिए दुष्प्रभावी बताया। उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।

विज्ञापन

रविवार को नई झूंसी स्थित श्री शिवगंगा आश्रम में 10 दिवसीय प्रवास के दौरान शिष्यों और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी जिन्होंने हिंदू पहचान बनाए रखी, उन पूर्वजों के प्रति आस्था कायम रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंख्या नियंत्रित रहे, सभी दुर्व्यसन से मुक्त हों और प्रत्येक व्यक्ति की जीविका जन्म से सुरक्षित हो, यह सनातन धर्म के सिद्धांतों से ही संभव है। इस दौरान शंकराचार्य के निजी सचिव स्वामी निर्विकल्पानंद सरस्वती, प्रफुल्ल ब्रह्मचारी, हृषिकेश ब्रह्मचारी, आदेश भूषण पांडेय, डॉ. दिव्यकांत त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, बीपी सिंह, डॉ. एलएस ओझा, मनोज त्रिपाठी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed