{"_id":"6afcc00eb323c77c5d01101c","slug":"pulses-oil-and-sugar-become-costlier-kitchen-budget-thrown-off-balance-allahabad-news-c-3-ald1020-1019470-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दाल, तेल, चीनी और महंगी, रसोई का बिगड़ा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दाल, तेल, चीनी और महंगी, रसोई का बिगड़ा बजट
विज्ञापन
तीन महीने से चना, अरहर दाल और सरसों तेल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। आटा, मैदा और चीनी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। इससे आम आदमी की रसोई का बजट प्रभावित हुआ है और मुश्किलें बढ़ गई हैं।
अरहर की दाल फुटकर बाजार में 150 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। चने की दाल भी 100 से 110 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। एक माह पहले इसकी कीमत 75 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम थी। सरसों के तेल के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। सितंबर के पहले सप्ताह में 15 लीटर सरसों तेल 2370 रुपये का था। आठ अक्तूबर को यह बढ़कर 2920 रुपये हो गया।
थोक कारोबारी सुभाष केसरवानी के अनुसार थोक बाजार में अरहर दाल 100 किलोग्राम की कीमत सितंबर में 11500 रुपये थी। अक्तूबर के पहले सप्ताह में यह 13000 रुपये हो गई और वर्तमान में 13800 रुपये है। चना दाल 100 किलोग्राम सितंबर में 8000 रुपये थी, जो अक्तूबर में 9000 रुपये हुई। नवंबर में मंगलवार को यह बढ़कर 13800 रुपये हो गई है। मूंग की दाल भी थोक में 11 हजार रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है।
विज्ञापन
फुटकर कारोबारी अंकित केसरवानी के अनुसार, चीनी 70 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। सरसों का तेल 210 रुपये प्रति लीटर के भाव पर उपलब्ध है। आटा 100 किलोग्राम का थोक दाम वर्तमान में 3240 रुपये है, जो फुटकर में 36 रुपये प्रति किलोग्राम है। मैदा का थोक दाम 3300 रुपये प्रति 100 किलोग्राम और फुटकर दाम 40 रुपये प्रति किलोग्राम है।