फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj : congress leader Priyanka Gandhi reach Sangam magh mela on Mauni Amavasya

प्रयागराजः प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी, खुद चलाई नाव और किया पूजन

Thu, 11 Feb 2021 07:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 11 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
prayagraj : congress leader Priyanka Gandhi reach Sangam magh mela on Mauni Amavasya
प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज में माघ मेले के तीसरे प्रमुख स्नानपर्व मौनी अमावस्या पर संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम तट पर पहुंचकर नाव से उस पार गईं और संगम में डुबकी लगाई और पूजन किया। प्रियंका गांधी वाड्रा खुद ही नाव चलाते हुए घाट पर पहुंचीं और नाविक को दो हजार रुपये दिए।

विज्ञापन


सुरक्षा घेरा तोड़कर एक छात्रा से मिलीं प्रियंका
इसी बीच भीड़ में से सीमा सिंह निवासी नैनी ने जब आवाज दी तो प्रियंका सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उसके पास पहुंच गईं और बातचीत करते हुए उसे अपने साथ अपनी गाड़ी तक ले आईं। यह लड़की बीटीसी कर रही है। उन्होंने संगम पर समय बिताने के बाद दोपहर का भोजन भी यहीं मनकामेश्वर में किया। इससे पहले फूड इंस्पेक्टर ने भोजन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शंकराचार्य से मिलीं प्रियंका
प्रियंका शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से भी मिलीं। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज ने प्रियंका से मिलकर कहा कि संगम में डुबकी लगाकर प्रियंका ने बाजी मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी 11:40 बजे आनंद भवन पहुंचीं। वहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके साथ उनकी बेटी भी है। गेट पर भारी भीड़ को देखते हुए आनंद भवन के गेट को खोल दिया गया। कार्यकर्ता भी भीतर घुस गए थे, जिन्हें बाद में रोका गया। आनंद भवन पहुंचकर प्रियंका ने अपने परदादा और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के अस्थिस्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद वो अनाथ बच्चियों से मिलीं और काफी देर तक उनसे बात की।

वैकल्पिक पार्किंग भी हुए फुल, पुलिस के छूटे पसीने
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं का भारी रेला स्नान के लिए उमड़ पड़ा है। हाल यह है कि मेला क्षेत्र के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया वैकल्पिक वाहन पार्किंग भी सुबह 10 बजते बजते फुल हो गया था। जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। प्रियंका के प्रयागराज पहुंचने की खबर से पुलिस का हाल ज्यादा बुरा हो गया और उन्हें ट्रैफिक नियंत्रण मेें काफी परेशानी आई। मिर्जापुर व रीवा की ओर से आने वाले वाहनों को नव प्रयागम लेप्रोसी चौराहे के पास स्थित पार्किंग में ही पार्क कराया जा रहा है। यही नहीं श्रद्धालुओं के साथ- साथ चार पहिया वाहनों का शहर क्षेत्र में प्रवेश रोक दिया गया है। इसी तरह अन्य वैकल्पिक पार्किंग भी वाहनों से ठसाठस हैं। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शहर में भी जवाहरलाल नेहरू मार्ग समेत संगम क्षेत्र में जाने वाले कई रास्तों पर बैरिकेडिंग कर चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। सिर्फ प्रशासनिक व चिकित्सीय वाहनों को ही जाने दिया जा रहा है।


मौनी अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्प वर्षा 
माघ मले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में जनसैलाब उमड़ गया है। कोरोना संक्रमण काल में गुरुवार को यह पहला मौका रहा जब प्रयागराज में एक ही स्थान पर इतनी भीड़ जुटी। गंगा मैया के जयकारे के साथ बुधवार की रात से शुरू हुआ मौनी का स्नान गुरुवार को दिन भर जारी रहा। सुबह मौसम साफ रहने से संगम तट पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। बुधवार की रात से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के आने का क्रम दोपहर तक जारी रहा। अमावस्या तिथि 10 फरवरी बुधवार रात 12.19 बजे लगी जो गुरुवार रात 11.48 बजे तक रहेगी। हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी मेला क्षेत्र में करवाई गई। मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पांच हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed