फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pryagraj Crime News: Retired constable in police custody along with a named accused in Afsar murder case

Pryagraj Crime News : अफसार हत्याकांड में एक नामजद आरोपी सहित सेवानिवृत्त सिपाही पुलिस हिरासत में

Fri, 19 Dec 2025 04:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Dec 2025 04:52 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के थाना देल्हूपुर के ग्राम जददोपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर अफसार अहमद की हत्या में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले में संदिग्ध सेवानिवृत्त सिपाही को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

विज्ञापन
Pryagraj Crime News: Retired constable in police custody along with a named accused in Afsar murder case
अफसार अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रतापगढ़ के थाना देल्हूपुर के ग्राम जददोपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर अफसार अहमद की हत्या में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले में संदिग्ध सेवानिवृत्त सिपाही को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है। हालांकि, हिस्ट्रीशीटर की हत्या क्यों और किसने की यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में मृतक की पत्नी ने पुरानी रंजिश में छह नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मृतक हिस्ट्रीशीटर अपने ससुराल मऊआइमा के मरखामऊ में रहता था। बीते मंगलवाल शाम को वह ददौली में रिपेयरिंग हो रही अपनी चार पहिया वाहन को देखने गया था। इस दौरान उसकी गांव के परिचित रिटायर्ड सिपाही से मुलाकात हो गई। जहां चाय नाश्ते के बाद रिटायर्ड सिपाही अपनी बाइक तथा अफसार अपनी बुलेट से चल दिए।
विज्ञापन

इसी बीच कंचनपुर के पास अफसार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी सेवानृवित्त सिपाही ने ही दी थी।

जब अफसार के परिजन कंचनपुर पहुंचे तो उसकी बुलेट खड़ी थी, लेकिन वह वहां पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद सड़क के निकट झाड़ी में उसका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो कारतूस बरामद की थी। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी वाजिद अली उर्फ बचऊ को गिरफ्तार किया है। साथ ही सेवानिवृत्त सिपाही मोहम्मद वसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी शकीला बानो ने आशिक उर्फ दुर्रानी, मंसूर उर्फ झल्लू, वाजिद अली उर्फ बचऊ, अतीक, अकबर निवासी सुल्तानपुर खास गुलफाम निवासी मरखामऊ और दो बाइक पर चार पेशावर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि हत्या के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed