फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Protest marches took excise duty

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में निकाला जुलूस

Tue, 05 Apr 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 05 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Protest marches took excise duty
एक्साइज ड्यूटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में प्रयाग सराफा व्यापार मंडल की ओर से चल रहे आंदोलन में प्रयाग व्यापार मंडल भी शामिल हो गया है। सोमवार को दोनों व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारियों न काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। घंटाघर से शुरू होकर जुलूस लोकनाथ, बहादुरगंज, सुलाकी चौराहा, मानसरोवर, जीरो रोड बस अड्डा होकर वापस घंटाघर पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां केंद्रीय वित्तमंत्री का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


इस दौरान सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी ने कहा कि सराफा व्यापारी 35 दिन से दुकानें बंद कर एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे हैं। प्रयाग व्यापार मंडल के महामंत्री सुहैल अहमद ने कहा कि जब देश में जीएसटी लगने वाला है तो इस तरह का टैक्स लगाकर व्यापारियों का उत्पीड़न क्यों किया जा रहा। जिलाध्यक्ष मोहम्मद कादिर ने कहा कि केंद्र सरकार अपना रवैया नहीं बदलेगा तो आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापारी उसे सबक सिखाएंगे। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने कहा कि सराफा व्यापारियों के हित में केंद्र सरकार कुछ नहीं सोच रही। व्यापारी भुखमरी की कगार पर हैं और कारीगर बेकार हो गए हैं, जिससे परिवार का पोषण नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


इसमें अध्यक्ष विजय अरोरा, महमूद अहमद, अरुण केसरवानी, विजय वैश्य, अकरम शगुन, रणवीर सिंह, अखिलेश सिंह, सतीश कुशवाहा, अशोक गुप्ता, संजय वर्मा, राकेश चड्ढा, बलबीर कोहली, राहुल महेंद्रा, पंकज महेंद्रा, श्रीश चंद्र दुबे, इंदर सोनी, विश्वबंधु जायसवाल, सुनील गुप्ता, बसंत लाल आजाद, पीयूष अग्रवाल, गुरु चरण अरोरा, सरदार जोगिंदर सिंह, निखिल मलंग, शानू यादव, अतुल केसरवानी, विष्णु अग्रवाल, हरिकृष्ण चौरसिया आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed