{"_id":"692a0600c5c3bc7762042459","slug":"protest-in-meja-over-the-death-of-lekhpal-in-fatehpur-allahabad-news-c-407-1-sald1005-9028-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फतेहपुर में लेखपाल की मौत पर मेजा में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फतेहपुर में लेखपाल की मौत पर मेजा में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की हुई मौत को मेजा के लेखपालों ने अधिकारियों के व्यवहार और संवेदनहीनता की देन बताते हुए शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही कई मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। आरोप है कि एसआईआर के कार्यों में अधिकारियों के दबाव के चलते लेखपाल सुधीर कुमार की मौत हुई है।
उप्र लेखपाल संघ इकाई मेजा के अध्यक्ष धवल पांडेय ने कहा कि अधिकारियों ने पहले लेखपाल सुधीर कुमार को निलंबित किया, फिर एसआईआर को लेकर दबाव बनाया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली।
लेखपालों ने मांग की है कि मुख्य आरोपी संजय कुमार सक्सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। मृतक की माता को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। एसआईआर की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए। घंटे भर चले धरना-प्रदर्शन में मंत्री मलखान सिंह, संदीप कुमार मिश्र, स्मृति, सोनाली सिंह, प्रेम सागर मौजूद रहे।