फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Protest against the arrest of Atiq's lawyer continues, advocates on strike

प्रयागराज : वकीलों की हड़ताल खत्म, आज से होंगे न्यायिक कार्य

Wed, 02 Aug 2023 12:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 12:50 PM IST
सार

अधिवक्ता तीन दिन से लगातार जिला कचहरी में न्यायिक कार्य से विरत हैं और विजय मिश्र की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री विद्या वारिधि मिश्र ने बताया, बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्षों की कमेटी ने पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा से मुलाकात की।

विज्ञापन
Protest against the arrest of Atiq's lawyer continues, advocates on strike
धरना प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक अहमद के अधिवक्ता विजय मिश्र को गिरफ्तार और जेल भेजे जाने के विरोध में तीन दिन से हो रही जिला अधिवक्ता संघ की हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी गई। बृहस्पतिवार से अधिवक्ता न्यायिक कार्य करेंगे।

विज्ञापन


अधिवक्ता तीन दिन से लगातार जिला कचहरी में न्यायिक कार्य से विरत हैं और विजय मिश्र की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री विद्या वारिधि मिश्र ने बताया, बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्षों की कमेटी ने पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिवक्ता विजय मिश्र प्रकरण में निष्पक्ष जांच होगी और कार्यवाही की जानकारी जिला अधिवक्ता संघ को दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद सर्वसम्मति से बार ने निर्णय लिया कि अधिवक्ता बृहस्पतिवार से न्यायिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन


उधर, जिला अधिवक्ता संघ द्वारा हड़ताल समाप्त करने की घोषणा का जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि हड़ताल के संबंध में कोई भी निर्णय आमसभा बुलाकर उसमें ही लेना चाहिए। उन्होंने मांग की, बृहस्पतिवार को आमसभा बुलाई जाए और उसमें पारित प्रस्ताव के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाए। दावा किया है कि उनके इस निर्णय से जिला अधिवक्ता संघ के कई पूर्व अध्यक्ष भी सहमत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed