फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Protest against murder of woman, attempt to block Subhash intersection

Prayagraj : महिला की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, सुभाष चौराहे पर चक्काजाम करने का प्रयास

Sat, 22 Jun 2024 06:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 06:37 PM IST
सार

शाहगंज थाना क्षेत्र के लीडर रोड निवासी रामबाबू सोनकर की बेटी फ्रूटी सोनकर (30) की शादी नौ साल पहले अतरसुइया के बलुआ घाट खटिकान बस्ती निवासी सौरभ संग साथ हुई थी। नौ महीने पहले सौरभ की मौत हो गई थी। फ्रूटी अपने तीन बेटों के साथ ससुराल में रह रही थी। सोमवार को उसकी मौत हो गई थी। घटना वाले दिन भी हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया था। नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर परिजन सुभाष चौराहे पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
Protest against murder of woman, attempt to block Subhash intersection
सिविल लाइंस सुभाष चौराहे के पास प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतरसुइया थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई फ्रूटी सोनकर की हत्या के विरोध में इलाके की बड़ी संख्या में महिलाओं ने सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने चक्काजाम करने का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने किसी तरह से महिलाओं को समझा बुझाकर सड़क से हटाया। इसके बाद महिलाओं ने सुभाष चौराहे से लेकर पत्थर गिरजाघर तक नारेबाजी लगाते हुए पैदल मार्च किया। प्रदर्शन काफी देर तक चला।

विज्ञापन






विज्ञापन







क्या है मामला

शाहगंज थाना क्षेत्र के लीडर रोड निवासी रामबाबू सोनकर की बेटी फ्रूटी सोनकर (30) की शादी नौ साल पहले अतरसुइया के बलुआ घाट खटिकान बस्ती निवासी सौरभ संग साथ हुई थी। नौ महीने पहले सौरभ की मौत हो गई थी। फ्रूटी अपने तीन बेटों के साथ ससुराल में रह रही थी। कपिल ने बताया कि रविवार रात नौ बजे बहन ने फोन पर कहा था कि कोटे से गल्ला लेने के बाद दूसरे दिन मायके आएगी। इसी बीच उसका फोन कट गया। दोबारा लगाने पर नंबर बंद आने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह पांच बजे बहन के मोबाइल से किसी ने फोन कर बताया कि उसकी मौत हो गई है। इतना कहकर फोन रख दिया। आननफानन ससुराल पहुंचे तो बहन का शव चारपाई पर पड़ा था। माला टूटकर कपड़े में फंसा था, गले और हाथ पर चोट के निशान थे। उसके बाद वे लोग फ्रूटी को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



पैसे के लिए उसकी बहन को ससुराल वाले करते थे परेशान

कपिल का आरोप है कि सौरभ की मौत के बाद सास-ससुर, देवर समेत अन्य लोग उसकी बहन से मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बनाते थे। न देने पर उसे प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बहन उनके घर पर चली आई थी। छह महीने पहले उसके ससुर राजू सोनकर यह आश्वासन देकर अपने साथ ले गए थे कि उसे कोई परेशानी नहीं होगी। आरोप है कि रविवार रात ही ससुर राजू, सास राधा, ननद डिंपी, देवर सुमित समेत अन्य लोग मिलकर उसकी बहन पीटे और अंत में गला दबा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed