{"_id":"6271732c3762c0059e64558b","slug":"proposal-approved-41-pg-seats-to-be-increased-in-mln-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रस्ताव को मिली मंजूरी : एमएलएन मेडिकल कॉलेज में बढे़ंगी पीजी की 41 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्ताव को मिली मंजूरी : एमएलएन मेडिकल कॉलेज में बढे़ंगी पीजी की 41 सीटें
Tue, 03 May 2022 11:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 03 May 2022 11:53 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगने के बाद दो दिन पूर्व एनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज के चार विभागों का निरीक्षण किया था। इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी जानी है।
विज्ञापन
डाक्टर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मरीजों को अब ज्यादा बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। कॉलेज के नौ विभागों में पीजी की 41 सीटें बढ़ने जा रही हैं। इसके लिए कॉलेज की ओर से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। प्रस्ताव पर शासन की स्वीकृति मिलने के बाद एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) की टीम ने कॉलेज पहुंच कर सभी जरूरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लिया है। एनएमसी की रिपोर्ट के आधार पर सीटें बढ़ाई जाएंगी। सीटों के बढ़ने से कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की संख्या में इजाफा होगा, जिसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगने के बाद दो दिन पूर्व एनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज के चार विभागों का निरीक्षण किया था। इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी जानी है। एनएमसी की टीम ने विभागों में सीटें बढ़ाने के लिए आवश्यक फैकल्टी, पढ़ाई के लिए सुविधाओं व आवश्यक उपकरणों की संख्या आदि की जांच की। कॉलेज प्रशासन का दावा है कि बचे हुए विभागों के लिए भी जल्द ही एनएमसी की एक अन्य टीम आने वाली है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में जिन विभागों में सीटें बढ़ाई जानी हैं, उनमें मुख्य रूप से मेडिसिन, सर्जरी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, आफ्थेल्मोलाजी, टीबी चेस्ट, रेडियोलॉजी, रेडियोथैरेपी और स्किन विभाग शामिल हैं। इसके पहले 2020 में 28 और 2021 में सात सीटें शासन की ओर से बढ़ाई गईं थीं। कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से मेडिकल कॉलेज को नए डॉक्टरों की दरकार थी, जिसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
किस विभाग में बढ़ेंगी कितनी सीटें
विभाग सीटों की संख्या
मेडिसिन 10
सर्जरी 05
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन 05
माइक्रोबॉयोलाजी 04
आफ्थेल्मोलाजी 04
टीबी चेस्ट 01
रेडियोलॉजी 05
रेडियोथैरेपी 03
स्किन 03
अभी हैं कुल 138 सीटें
प्रयागराज। एमएलएन मेडिकल कॉलेज में वर्तमान सत्र में पीजी की कुल 138 सीटें हैं, जिन पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी की गई है। इनमें एक सीट डीएम और चार सीटें डीएनबी की हैं। 41 सीटें बढ़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीटों की संख्या 179 हो जाएगी। बढ़ी हुई सीटों पर दाखिले दिसंबर और जनवरी में होने वाली काउंसलिंग से होंगे।
प्रस्ताव पर एनएमसी की टीम ने कॉलेज में निरीक्षण किया है। चार विभागों में उनका रिस्पांस बेहतर रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई है कि सीटें बढ़ाने को लेकर जल्द ही घोषणा हो सकती है। - प्रो. एसपी सिंह, प्राचार्य, एमएलएन मेडिकल कॉलेज
विभाग सीटों की संख्या
मेडिसिन 10
सर्जरी 05
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन 05
माइक्रोबॉयोलाजी 04
आफ्थेल्मोलाजी 04
टीबी चेस्ट 01
रेडियोलॉजी 05
रेडियोथैरेपी 03
स्किन 03
अभी हैं कुल 138 सीटें
प्रयागराज। एमएलएन मेडिकल कॉलेज में वर्तमान सत्र में पीजी की कुल 138 सीटें हैं, जिन पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी की गई है। इनमें एक सीट डीएम और चार सीटें डीएनबी की हैं। 41 सीटें बढ़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीटों की संख्या 179 हो जाएगी। बढ़ी हुई सीटों पर दाखिले दिसंबर और जनवरी में होने वाली काउंसलिंग से होंगे।
प्रस्ताव पर एनएमसी की टीम ने कॉलेज में निरीक्षण किया है। चार विभागों में उनका रिस्पांस बेहतर रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई है कि सीटें बढ़ाने को लेकर जल्द ही घोषणा हो सकती है। - प्रो. एसपी सिंह, प्राचार्य, एमएलएन मेडिकल कॉलेज