फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Property Dilr attack, firing and looting

प्रापर्टी ड़ीलर पर हमला, फायरिंग और लूटपाट

Sat, 24 Sep 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Sep 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Property Dilr attack, firing and looting
बरामद असलहे - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद (ब्यूरो)। बमरौली के पास लालबिहारा में रहने वाले प्रापर्टी डीलर अनिल कुमार सिंह को बृहस्पतिवार रात विष्णुपुरी कॉलोनी में सफारी सवार लोगों ने रोक जमकर राइफल की बट से पीटा, धमकाते हुए फायरिंग की और दस हजार रुपये लूटकर सड़क  पर बेसुध छोड़ भाग गए। अनिल को उनके परिचित तिवारी जी अस्पताल ले गए। हालत में सुधार होने पर अनिल की तहरीर पर धूमनगंज थाने में उमरी गांव निवासी अरशद और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा, धमकी का केस लिखा गया। थानाध्यक्ष अशोक दुबे ने बताया कि विवाद पैसों का है। उधर, न्यू ममफोर्डगंज निवासी विवेक स्वरूप पर मकान खाली करने के विवाद में जानलेवा हमला किया गया। धमकी भी दी गई। उन्होंने सोनू और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ केस लिखाया है।
विज्ञापन


छात्र की हत्या में छात्रा पर मुकदमा
इलाहाबाद (ब्यूरो)। देवरिया में सलेमपुर गांव के विपिन कुमार (21) की यहां कत्ल के बाद लाश हनुमान मंदिर के पास चबूतरे पर छोड़ने के बाद एक छात्रा रेनू यादव और कुछ अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में कत्ल का केस लिखा गया है। विपिन यहां किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। देवरिया से आए भाई जीतेंद्र कुमार ने आजमगढ़ की रेनू यादव और उसके अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कराया है। रेनू भी छात्रा है।
विज्ञापन


वक्फ की संपत्ति पर कब्जे के विरोध में हंगामा
इलाहाबाद (ब्यूरो)। चक जीरो रोड स्थित शिया जामा मस्जिद केे निकट वक्फ की संपत्ति (इमामबाड़ा) पर अवैध रूप से कब्जा कर मार्केट बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले महीने भारी विरोध पर एडीए ने निर्माण रोककर सील कर दिया था। निर्माण ध्वस्त करने की मांग की जा रही है। इसी बीच 19 सितंबर को मौलाना सैयद हसन रजा जैदी ने रानी मंडी के असगर अब्बास, शाहिद प्रधान और कुछ अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर पिस्तौल सटाकर धमकाने का केस दर्ज कराया। शुक्रवार दोपहर भी नमाज के बाद लोगों ने अवैध कब्जे की कोशिश को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी में भी डेंगू का प्रकोप
इलाहाबाद। जीआरपी के जवान भी डेंगू बुखार की चपेट में आने लगे है। जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि एक सिपाही रोहित कुमार डेंगू से पीड़ित हो गया है। ऐसे में उन्होंने निर्देश दिया है कि किसी सिपाही या दरोगा को बुखार होता है तो वह छुट्टी के लिए लिखित शिकायत की बजाय उन्हें व्हाट्स एप पर ही सूचना देकर इलाज के लिए अवकाश पर जा सकता है। इसी सूचना पर उनकी रवानगी कर दी जाएगी।


करेली में आधी रात फायरिंग पर भागी पुलिस
इलाहाबाद। करेली इलाके में सोलह मार्केट के पास आधी रात युवक को गोली मारने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन की लेकिन एक बजे रात तक थानाध्यक्ष आनंद पांडेय का कहना था कि  कोई घायल युवक नहीं मिला। कोई घटना की पुष्टि भी करने वाला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed