{"_id":"6aeae147153b512f680fe4d0","slug":"professor-rajju-bhaiya-university-prsu-campus-buzzes-with-startup-innovations-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर रज्जू भैया विवि : स्टार्टअप के नवाचारों से गूंजा पीआरएसयू परिसर, 17 विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर रज्जू भैया विवि : स्टार्टअप के नवाचारों से गूंजा पीआरएसयू परिसर, 17 विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे
Wed, 04 Nov 2026 01:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:09 PM IST
सार
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) परिसर बुधवार को स्टार्टअप के नवाचारों और तकनीकी उपलब्धियों का गवाह बना। यहां आयोजित पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में पूर्वांचल के 17 विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षक, प्रतिनिधि और विद्यार्थी जुटे।
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विवि में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंचीं।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) परिसर बुधवार को स्टार्टअप के नवाचारों और तकनीकी उपलब्धियों का गवाह बना। यहां आयोजित पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में पूर्वांचल के 17 विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षक, प्रतिनिधि और विद्यार्थी जुटे। संवाद में 50 से अधिक स्टार्टअप ने अपने उत्पादों, तकनीकी नवाचारों और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। इसका आयोजन पीआरएसयू और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) लखनऊ के तहत किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित शैक्षणिक सुविधाओं का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने स्टार्टअप प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉल पर पहुंचकर नवाचारों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में मददगार डिसास्टर रेस्क्यू इंटेलिजेंस सिस्टम, दुर्घटना की सूचना देने वाली एक्सीडेंट अलर्ट तकनीक, सिकल सेल बीमारी से संबंधित नवाचार और फसल की निगरानी में मददगार फसल दृष्टि एवं स्मार्ट क्रॉप जैसे उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर आधारित स्वास्थ्य सेतु एआई भी प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
राज्यपाल ने विभिन्न स्टार्टअप के स्टॉल पर पहुंचकर उनके उत्पादों और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्टार्टअप से जुड़े नवाचारों को देखा और युवाओं की ओर से विकसित तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। आयोजन में युवाओं को उद्यमिता, नवाचार और तकनीक के माध्यम से नए अवसर तलाशने का मंच मिला।