{"_id":"61defa01992df94a8411189e","slug":"prof-rajju-bhaiya-university-state-university-sought-application-for-guest-specialist","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prof. rajju bhaiya University : राज्य विश्वविद्यालय ने अतिथि विशेषज्ञ के लिए मांगा आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prof. rajju bhaiya University : राज्य विश्वविद्यालय ने अतिथि विशेषज्ञ के लिए मांगा आवेदन
Wed, 12 Jan 2022 09:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:25 PM IST
सार
राज्य विवि के कुलपति डॉ. अखिलेश सिंह के मुताबिक विवि में विभिन्न विभागों में कुल 92 पद शिक्षकों के लिए स्वीकृत हैं। लेकिन 26 पदों पर ही शिक्षकों की पूर्व में भर्ती हुई है। इसके अलावा शेष पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय 12 विषयों के लिए अतिथि विशेषज्ञ की तलाश में जुटा है। राज्य विवि की ओर से इसके लिए विज्ञापन भी जारी किया गया है। साक्षात्कार के जरिए इनका चयन होना है। यह नियुक्ति महज एक सेमेस्टर के लिए होगी।
विज्ञापन
राज्य विवि के कुलपति डॉ. अखिलेश सिंह के मुताबिक विवि में विभिन्न विभागों में कुल 92 पद शिक्षकों के लिए स्वीकृत हैं। लेकिन 26 पदों पर ही शिक्षकों की पूर्व में भर्ती हुई है। इसके अलावा शेष पद रिक्त हैं। ऐसे में अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अतिथि विशेषज्ञों की एक सेमेस्टर के लिए नियुक्ति की जा रही है। इसके लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
विज्ञापन
विवि ने रजिस्ट्रार की ओर से12 विभागों में विजिटिंग एक्सपर्ट पद के लिए विज्ञापन निकाला गया है। वाणिज्य संकाय में वाणिज्य और प्रबंधन विभाग और कला संकाय में प्राचीन इतिहास संस्कृति और पुरातत्व, सामाजिक कार्य, राजनीति विज्ञान, रक्षा एवं स्त्रोतजिक अध्ययन, व्यावहारिक अर्थशास्त्र, भूगोल, हिंदी, समाज शास्त्र, संस्कृत और दर्शनशास्त्र विभाग में भी विषय विषेषज्ञ की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 24 और 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से होगा। अतिथि विशेषज्ञों को प्रति घंटे के हिसाब से एक हजार रुपये मानदेय मिलेगा। इन्हें महीने में सिर्फ 35 कक्षाएं लेनी होगी। कुलपति डॉ. अखिलेश सिंह का कहना है कि विभिन्न विषयों में विजिटिंग एक्सपर्ट पद के लिए विज्ञापन जारी किया है। अभी सीट निर्धारित नहीं हैं। आवश्यकतानुसार चयन अतिथि विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा।