फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prof. 30 new colleges associated with Rajju Bhaiya State University, maximum 16 law colleges

प्रयागराज : प्रो. रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय से जुड़े 30 नए महाविद्यालय, सबसे अधिक 16 विधि महाविद्यालय

Sun, 01 Oct 2023 11:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 11:39 AM IST
सार

कुछ माह पहले तक प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर में राज्य विश्वविद्यालय के 661 संघटक महाविद्यालय थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 691 तक पहुंच गई है, जो राज्य विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। नए महाविद्यालयों में 16 लॉ कॉलेज, 13 पारंपरिक कॉलेज और एक बीबीए एवं बीसीए का कॉलेज है।

विज्ञापन
Prof. 30 new colleges associated with Rajju Bhaiya State University, maximum 16 law colleges
राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों की लिस्ट में 30 नए महाविद्यालय जुड़ गए हैं और इनमें सबसे अधिक 16 लॉ कॉलेज शामिल हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में इसी माह यानी अक्तूबर में पुरुष छात्रावास, लाइब्रेरी और कंप्यूटर सेंटर का संचालन शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन

कुछ माह पहले तक प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर में राज्य विश्वविद्यालय के 661 संघटक महाविद्यालय थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 691 तक पहुंच गई है, जो राज्य विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। नए महाविद्यालयों में 16 लॉ कॉलेज, 13 पारंपरिक कॉलेज और एक बीबीए एवं बीसीए का कॉलेज है। पारंपरिक कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम की पढ़ाई हो रही है।

विज्ञापन


संघटक कॉलेजों की संख्या बढ़ने के साथ ही विश्वविद्यालय में सुविधाओं को विस्तार भी तेजी से हुआ है। तीन साल पहले विश्वविद्यालय में 280 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनकी संख्या बढ़कर 1600 के करीब पहुंच गई है। वहीं, तीन साल पहले विश्वविद्यालय में केवल छह पाठ्यक्रम थे और अब 25 पाठ्यक्रम हैं। केवल परास्नातक के 11 पाठ्यक्रमों के साथ शुरू हुए विश्वविद्यालय में अब स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की पढ़ाई भी हो रही है। पीएचडी में प्रवेश इसी साल शुरू हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में छात्रावास बनकर तैयार

विश्वविद्यालय परिसर में कई प्रोफेशनल पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं और मौजूदा सत्र में पहली बार प्रवेश परीक्षा के माध्यम से इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए गए। इससे पहले सीधे मेरिट के आधार पर दाखिले होते थे। विश्वविद्यालय परिसर में 250 छात्रों की क्षमता वाला हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है। इनमें 125 कमरे हैं। कंप्यूटर सेंटर और लाइब्रेरी भी बनकर तैयार है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि हॉस्टल, कंप्यूटर सेंटर और लाइब्रेरी का संचालन अक्तूबर में शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा नैनी स्थित विश्वविद्यालय परिसर में टाइप-2 और टाइप-3 के आवासों का निर्माण भी पूरा हो चुका है। विश्वविद्यालय में टाइप-2 आवास के लिए कर्मचारी नहीं हैं, सो पिछले साल टाइप-2 के 16 आवासों को महिला छात्रावास परिसर में तब्दील कर दिया गया। अब दूसरा टाइप-2 भी बनकर तैयार है, जो हॉस्टल के रूप में छात्राओं को आवंटित किया गया है, जबकि टाइप-थ्री आवास में शिक्षक रह रहे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed