फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Procession removed without permission, out of police

बगैर अनुमति निकाला जुलूस, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 27 Sep 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Procession removed without permission, out of police
सदर तहसील में नामांकन करने जाते एआईएमआईएम के प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, मगर अफसरों की नाक के नीचे धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गुरुवार को एआईएमआईएम प्रत्याशी के समर्थकों के जुलूस से लगभग दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा, मगर पुलिस के अफसर ताकते रहे।
विज्ञापन

सदर तहसील के निकट समर्थकों को रोकने पर पुलिस से नोकझोंक हो गई। इससे राहगीरों के साथ ही शहरियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मगर किसी भी अफसर ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

गुरुवार को एआईएमआईएम के प्रत्याशी इसरार अहमद ने शक्ति प्रदर्शन करने के लिए भारी भरकम जुलूस के साथ सदर तहसील में नामांकन किया। सदर मोड़ से जुलूस निकलते ही हाईवे पर जाम लग गया। रुक-रुककर आगे बढ़ रहे जुलूस से सबसे अधिक परेशानी राहगीरों को हुई। लगभग दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील के निकट भाजपा कार्यालय के सामने जुलूस पहुंचने पर कोतवाल और दो सिपाही रोकने पहुंचे तो समर्थकों से नोकझोंक के साथ धक्कामुक्की होने लगी। हालांकि पुलिस के दबाव बनाने पर बाइक और चार पहिया वाहन तो खड़े हो गए, मगर समर्थकों का रेला नहीं थमा। बैरियर पर खड़े उपनिरीक्षक ने भारी संख्या में फोर्स के साथ समर्थकों को रोका।

प्रत्याशी को ही अंदर जाने दिया। एसडीएम सदर विजय पाल सिंह ने बताया कि प्रत्याशी ने जुलूस निकालने के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

एआईएमआईएम के प्रत्याशी के समर्थन में शहर में निकला नामांकन को जुलूस।

एआईएमआईएम के प्रत्याशी के समर्थन में शहर में निकला नामांकन को जुलूस।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed