{"_id":"6176f33688902a40f1220f9b","slug":"prize-shooter-absconds-chargesheet-in-dr-bansal-murder-case-chargesheet-against-six-ready-to-be-filed-in-court-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : इनामी शूटर फरार, डॉ. बंसल हत्याकांड में चार्जशीट, छह के खिलाफ आरोपपत्र तैयार, जल्द कोर्ट में होगी दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : इनामी शूटर फरार, डॉ. बंसल हत्याकांड में चार्जशीट, छह के खिलाफ आरोपपत्र तैयार, जल्द कोर्ट में होगी दाखिल
Mon, 25 Oct 2021 11:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : Dr. AK Bansal file photo
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ. एके बंसल हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। खास बात यह है कि मामले में 50 हजार का इनामी शूटर मकसूद उर्फ जैद अभी फरार ही चल रहा है। जिन पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है उनमें मुख्य साजिशकर्ता आलोक सिन्हा, माफिया दिलीप मिश्रा, अख्तर कटरा, अबरार मुल्ला व शूटर शोएब शामिल हैं।
डॉ. बंसल हत्याकांड का खुलासा इसी साल अप्रैल में एसटीएफ ने शूटर शोएब को गिरफ्तार कर किया था। जिसमें बताया था कि एडमिशन माफिया आलोक सिन्हा ने जेल में बंद दिलीप, अख्तर की मदद से अबरार मुल्ला से संपर्क किया। इसके बाद सुपारी देकर शूटरों शोएब, मकसूद उर्फ जैद और यासिर के जरिए इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया।
एसटीएफ ने यह भी दावा किया कि एडवांस में मिली रकम के बंटवारे के विवाद में अन्य दोनों शूटरों ने यासिर की हत्या कर दी। हाल ही में एसटीएफ ने आलोक सिन्हा और उसके बाद अबरार मुल्ला को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच में जुटी कीडगंज पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है।
विज्ञापन
साथ ही इसे उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया है। सूत्रों का कहना है कि अनुमोदन के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। इंस्पेक्टर रमेश चौबे का कहना है कि चार्जशीट सीओ दफ्तर में भेज दी गई है। फरार मकसूद की तलाश की जा रही है।