फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prize shooter absconds, chargesheet in Dr Bansal murder case, chargesheet against six ready, to be filed in court soon

Prayagraj :  इनामी शूटर फरार, डॉ. बंसल हत्याकांड में चार्जशीट, छह के खिलाफ आरोपपत्र तैयार, जल्द कोर्ट में होगी दाखिल

Mon, 25 Oct 2021 11:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Oct 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Prize shooter absconds, chargesheet in Dr Bansal murder case, chargesheet against six ready, to be filed in court soon
Prayagraj News : Dr. AK Bansal file photo - फोटो : prayagraj
जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ. एके बंसल हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। खास बात यह है कि मामले में 50 हजार का इनामी शूटर मकसूद उर्फ जैद अभी फरार ही चल रहा है। जिन पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है उनमें मुख्य साजिशकर्ता आलोक सिन्हा, माफिया दिलीप मिश्रा, अख्तर कटरा, अबरार मुल्ला व शूटर शोएब शामिल हैं।
विज्ञापन


डॉ. बंसल हत्याकांड का खुलासा इसी साल अप्रैल में एसटीएफ ने शूटर शोएब को गिरफ्तार कर किया था। जिसमें बताया था कि एडमिशन माफिया आलोक सिन्हा ने जेल में बंद दिलीप, अख्तर की मदद से अबरार मुल्ला से संपर्क किया। इसके बाद सुपारी देकर शूटरों शोएब, मकसूद उर्फ जैद और यासिर के जरिए इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया।
विज्ञापन


एसटीएफ ने यह भी दावा किया कि एडवांस में मिली रकम के बंटवारे के विवाद में अन्य दोनों शूटरों ने यासिर की हत्या कर दी। हाल ही में एसटीएफ ने आलोक सिन्हा और उसके बाद अबरार मुल्ला को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच में जुटी कीडगंज पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इसे उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया है। सूत्रों का कहना है कि अनुमोदन के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। इंस्पेक्टर रमेश चौबे का कहना है कि चार्जशीट सीओ दफ्तर में भेज दी गई है। फरार मकसूद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed