{"_id":"596a72d34f1c1b0c2f8b46c4","slug":"private-school-on-target-of-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के निशाने पर निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के निशाने पर निजी स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर तो लगाम नहीं लग पाई, लेकिन सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एडीएम सिटी की अध्यक्षता में गठित टीम ने शनिवार को दो स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। यहां सफाई और सुरक्षा को लेकर ढेरों खामियां पाई गईं। आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं होने की वजह से टीम ने सेंट मेरिज स्कूल (एसएमसी) में अग्निशमन अधिकारी से जांच कराने का निर्देश दिया। वहीं होली ट्रिनिटी स्कूल के सामने चार वाहन सीज कर दिए गए। डीएम का दावा है कि औचक निरीक्षण का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। कमी मिलने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
डीएम संजय कुमार के निर्देश पर स्कूलों में शौचालय तथा परिसर की सफाई, सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल, वाहनों की स्थिति की जांच के लिए एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, आरटीओ और जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम बनाई गई है। सदस्यों ने अभियान की शुरुआत एसएमसी और होली ट्रिनिटी स्कूल से की। दोनों ही स्कूलों में शौचालय तथा परिसर में गंदगी मिली। इस पर सख्त निर्देश दिए गए। होली ट्रिनिटी स्कूल के सामने चार स्कूली वाहनों को सीज किया गया। एक वाहन में बिना अनुमति एलपीजी लगी थी, जबकि दो के पास परमिट ही नहीं थी। एक अन्य वाहन के लिए स्कूल प्रबंधन ने सहमति नहीं दी थी। डीएम ने कहा कि स्कूलों के सामने बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने पर प्रबंधन की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को परिसर तथा उसके सामने सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा स्कूल की दीवार पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर अंकित कराने निर्देश दिया।
स्कूलों में सभी मानक सुनिश्चित किए जाएंगे। अभी स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी जा रही है, लेकिन भविष्य में भी गंदगी तथा अन्य खामियां पाई गईं तो बच्चों के अधिकार हनन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार, डीएम