फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prior garage in the best cities of the world before 2025!

2025 से पहले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में प्रयागराज!

Thu, 13 Jun 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Jun 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Prior garage in the best cities of the world before 2025!
keshav prasad maurya - फोटो : प्रयागराज
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि प्रयागराज में विकास की गति को और बढ़ाते हुए इसे तीर्थयात्रियों एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाया जाएगा। हरिहर आरती समिति के 18 वें राष्ट्रीय गंगा महोत्सव के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने सभी को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए दावा किया कि वर्ष 2025 से पहले प्रयाग दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में गिना जाएगा। अविरल निर्मल गंगा को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से प्रयास लगातार जारी है। इससे पहले उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन के बाद कामना की कि भारत पुन: विश्वगुरु बने। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने गंगा की आरती उतारी।
विज्ञापन


दूसरे चरण में भंडारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में जुटे गंगाभक्तों, शहरियों, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारेमें तकरीबन तीन दर्जन से ज्यादा स्टाल लगाए गए थे, जिन पर तरह-तरह के व्यंजन एवं खाने-पीने की अन्य चीजें सजी रहीं। कार्यक्रम में सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विक्त्रस्मादित्य मौर्य संजय गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र, शैलेंद्र मधुर आदि मौजूद थे। संयोजन अवधेश चंद गुप्ता तथा संचालन आभा मधुर ने किया। कार्यक्रम में राधेश्याम वर्मा, पिंटू, जितेंद्र जायसवाल, दिनेश सिंह, प्रभात मुखोपाध्याय, मिथलेश कुशवाहा, विजय कुमार पटेल,  राजेश केसरवानी, शिवदत्त पटेल, रतन खरे, राजेश निषाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


गंगा महोत्सव के समापन पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। इसके तहत न्याय और विधि के क्षेत्र में अधिवक्ता अमरेन्द्र नाथ सिंह, उद्घोषणा के लिए आभा मधुर, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के लिए डॉ.अशोक श्रीवास्तव के अतिरिक्त गंगा सेवा के लिए नरेंद्र मौर्य ‘चुन्नू बाबा’, विमल किशोर, लालजी यादव आदि को ‘गंगारत्न सम्मान’ से नवाजा। इसी क्रम में सुशीला ग्रुप नटराजन के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। साथ ही नवनिर्मित राम चबूतरे का लोकार्पण भी किया। दस दिनी गंगा अनुष्ठान के बाद महिलाओं को साड़ियां भी बांटीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed