फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Primery education allahabad

परिषदीय विद्यालयों से मांगी शिक्षकों की संख्या

Wed, 04 Oct 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 04 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
Primery education allahabad
इलाहाबाद
शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक के पद से समायोजन निरस्त होने के बाद अब बेसिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ब्योरा तलब किया है। इसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कार्यरत शिक्षक और समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षामित्रों की कुल संख्या के बारे में सूचना मांगी गई है। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने मंगलवार को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया।
विज्ञापन


सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत 1.27 लाख शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त होने के बाद परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या काफी कम हो गई है। हालांकि, शासन ने शिक्षामित्रों को नियमित विद्यालय आने और 10 हजार रुपये मानदेय का फरमान जारी कर दिया है, लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं हैं। इसकी वजह से ज्यादातर शिक्षामित्र या तो विद्यालय नहीं आ रहे और अगर आ भी रहे हैं तो उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करके लौट जा रहे। इसका असर पठन-पाठन पर पड़ रहा है। ऐसे में सचिव संजय सिन्हा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षामित्रों की संख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को जारी आदेश में सचिव ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कार्यरत शिक्षक तथा शिक्षामित्रों का ब्योरा छह अक्तूबर को दोपहर तक परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने को कहा है। माना जा रहा है कि योगी कैबिनेट की बैठक में टीईटी के बाद शिक्षकों के लिए राज्य स्तर पर लिखित परीक्षा कराने के निर्णय पर भर्ती जल्द शुरू हो सकती है। इसीलिए विद्यालयों से शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है, ताकि उसी हिसाब से भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed