फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prime Minister will visit Barmeroli, Parade will be reached by road

प्रयागराज में प्रधानमंत्री की विजय संकल्प सभा शाम को, सड़क मार्ग से पहुंचेंगे परेड ग्राउंड

Thu, 09 May 2019 05:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 May 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will visit Barmeroli, Parade will be reached by road
पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 5 बजे परेड ग्राउंड में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की शाम बम्हरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से सड़क मार्ग से परेड पहुंचेंगे।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट जारी करते हुए जनता से अपील है कि शाम को छह से आठ बजे के बीच प्रधानमंत्री के आवागमन के समय वीवीआईपी रूट पर जाने से बचें। हास्पिटल के प्रबंधकों और एंबुलेंस चालकों से भी अपील की गई है कि एंबुलेंस के अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। 
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह के मुताबिक प्रधानमंत्री शाम को बम्हरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। एयरपोर्ट से हैप्पी होम, मुंडेरा मंडी, धूमनगंज, चौफटका, सप्लाई डिपो, हाईकोर्ट फ्लाईओवर, एकलव्य चौराहा, विवेकानंद चौराहा, लोक सेवा आयोग चौराहा, बालसन, सोहबतियाबाग, जीटी जवाहर से कार्यक्रम स्थल तक रूट निर्धारित किया गया है। जाने का भी यही मार्ग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए दधिकांदो मैदान में ट्रैक्टर, चारपहिया और छोटे वाहन पार्क किए जाएंगे। रैली में आने वाले वीआईपी के वाहनों को तालाब नवल राय के बगल खाली मैदान में पार्किंग दी जाएगी।


अन्य वीआईपी गाड़ियों को काली सड़क से पायल ब्रिज के पास पार्क किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान लोग वीआईपी रूट का प्रयोग न करें। यही नहीं एंबुलेंस चालकों से भी अपील की गई है कि वे इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed