फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prices of lentils, flour, and oil rise; sugar prices drop.

Prayagraj News: दाल, आटा, तेल महंगा, चीनी के घटे दाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Prices of lentils, flour, and oil rise; sugar prices drop.
बाजार में बृहस्पतिवार को चीनी की कीमत में कमी दर्ज की गई है। वहीं, दाल, आटा, मैदा, सूजी, फार्चून, सरसों तेल और वनस्पति सहित कई खाद्य पदार्थों के दाम बढ़े हैं। इससे आम आदमी की रसोई का बजट काफी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


चीनी के दामों में 800 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। एक माह पहले 110 से 115 रुपये प्रति किलो बिकने वाली दाल अब फुटकर में 150 से 160 रुपये प्रति किलो मिल रही है। उत्तर प्रदेश में दलहन का उत्पादन कम होने के कारण महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से दाल आ रही है।
विज्ञापन

दाल के थोक कारोबारी राजेंद्र जायसवाल ने एक माह में दालों के दाम बढ़ने की पुष्टि की। थोक कारोबारी सुनील केसरवानी के अनुसार, चीनी 800 से एक हजार रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई है। जबकि दाल 1500 रुपये प्रति क्विंटल, मैदा 100 रुपये और सूजी 100 रुपये महंगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्चून 15 लीटर पर 50 रुपये और सरसों तेल 15 किलो पर 30 रुपये महंगा हुआ है। पाम ऑयल 15 किलो में 50 रुपये सस्ता हुआ है। पिछले एक माह में चीनी 50 किलो की कीमत 3000 रुपये से घटकर 2600 रुपये हो गई है। आटा 50 किलो 1500 रुपये से बढ़कर 1570 रुपये पर पहुंच गया है।

दालों की कीमतों में भारी वृद्धि
अरहर दाल 100 किलो की कीमत एक माह पहले 11500 रुपये थी, जो अब 13000 रुपये हो गई है। चना दाल 100 किलो 8000 रुपये से बढ़कर 9000 रुपये पर पहुंच गई है। गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी ने बताया कि अरहर दाल थोक में 1500 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई है। चना दाल में थोक में 1000 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि दर्ज की गई है।

बाजार दर की एक माह में तुलना
सामान एक माह पहले वृहस्पतिवार
चीनी 50 किलो 3000 2600
आटा 50 किलो 1500 1570
मैदा 50 किलो 1550 1600
सूजी 50 किलो 1600 1650
फार्चून 15 लीटर 2250 2300
पाम आयल 15 किलो 2500 2450
सरसो तेल 15 किलो 2800 2920
वनस्पति 15 किलो 2270 2300
अरहर दाल 100 किलो 11500 13000
चना दाल 100 किलो 8000 9000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed