{"_id":"6a9be2800f7e78957409f7ae","slug":"preparations-to-tackle-post-flood-challenges-intensified-directives-issued-to-arrange-food-and-rations-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बाढ़ के बाद की चुनौतियों से निपटने की तैयारी तेज, राहत शिविरों में भोजन, राशन की व्यवस्था का निर्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बाढ़ के बाद की चुनौतियों से निपटने की तैयारी तेज, राहत शिविरों में भोजन, राशन की व्यवस्था का निर्दे
Sat, 05 Sep 2026 03:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:06 PM IST
सार
गंगा-यमुना का जलस्तर कम होने के साथ ही जिला प्रशासन ने बाढ़ के बाद की स्थिति और संभावित चुनौतियों से निपटने की तैयारी तेज कर दी हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलस्तर कम होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
गंगा केजलस्तर में कमी के बावजूद दारागंज नागवासुकि क्षेत्र में लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा-यमुना का जलस्तर कम होने के साथ ही जिला प्रशासन ने बाढ़ के बाद की स्थिति और संभावित चुनौतियों से निपटने की तैयारी तेज कर दी हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलस्तर कम होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे लोगों को भोजन और अन्य प्रभावित लोगों को सूखा राशन उपलब्ध कराने के लिए कहा। जलभराव समाप्त होने पर गंदगी से फैलने वाली बीमारियों और विशेष रूप से स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के उपचार के लिए अलग से वार्ड सुरक्षित रखने और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि जलस्तर में कमी दर्ज हो रही है। अब तक सदर तहसील में केवल एक राहत शिविर खोला गया है और बहुत अधिक आबादी प्रभावित नहीं है फिर भी सभी शिविर तैयार हैं।
विज्ञापन