फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation to give loss-making pollen plant on lease for 10 years, plant has 60 thousand kg capacity

प्रयागराज : घाटे में चल रहे पराग के प्लांट को लीज पर देने की तैयारी, प्लांट की 60 हजार किग्रा है क्षमता

Wed, 23 Aug 2023 02:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 02:43 PM IST
सार

प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के तहत मंदर मोड़ के पास पराग का 60 हजार किग्रा क्षमता वाला प्लांट स्थापित किया गया है। शुरुआती दिनों में तो प्लांट में क्षमता से कहीं ज्यादा दूध आता था, लेकिन अब मात्र साढ़े छह हजार किग्रा दूध आ रहा है।

विज्ञापन
Preparation to give loss-making pollen plant on lease for 10 years, plant has 60 thousand kg capacity
पराग डेयरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लंबे समय से घाटे में चल रहे पराग के प्लांट को 10 साल के लिए लीज पर दिए जाने की तैयारी है। मंगलवार को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसका रास्ता साफ हो गया। शासन के निर्देश के क्रम में आगे की प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन

प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के तहत मंदर मोड़ के पास पराग का 60 हजार किग्रा क्षमता वाला प्लांट स्थापित किया गया है। शुरुआती दिनों में तो प्लांट में क्षमता से कहीं ज्यादा दूध आता था, लेकिन अब मात्र साढ़े छह हजार किग्रा दूध आ रहा है। हालांकि, 389 समितियां अब भी जुड़ी हैं, लेकिन दूध की मात्रा क्षमता के 10 फीसदी ही रह गई है। लगातार घाटे की वजह से कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिला है तो पशुपालकों का भी करीब दो करोड़ रुपये बकाया है। प्लांट में कर्मचारियों की संख्या भी घटकर 25 रह गई है।

विज्ञापन

महाप्रबंधक समेत दो कर्मचारी ही फेडरेशन के हैं। इस स्थिति को देखते हुए प्लांट को निजी संस्थाओं को लीज पर दिए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में प्लांट को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने का निर्णय लिया गया। ऐसे में इसे 10 साल के लिए लीज पर दिए जाने की कवायद तेज हो गई है। महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि प्लांट संचालन को लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव रखा गया था। शासन के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed