{"_id":"5fd7b7bcb36998011d55cdd9","slug":"preparation-to-build-international-level-hockey-stadium-in-azad-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद पार्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद पार्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम बनाने की तैयारी
Tue, 15 Dec 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
हॉकी स्टेडियम।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ध्यानचंद और रूप सिंह के शहर प्रयागराज में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी का मैदान होगा। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद पार्क में इसके लिए निर्माण का निर्णय लिया गया है। सर्वे के बाद विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
हॉकी के जादूगर ध्यान चंद का प्रयागराज में जन्म हुआ था। इनके बाद कैलब दादा, ओलंपियन सुजीत कुमार, दानिश, पुष्पा श्रीवास्तव, जहीरउद्दीन, आतिफ इदरीश समेत अनेक खिलाड़ी हुए, जिन्होंने यहीं के स्कूलों में हॉकी की स्टीक पकड़ी और अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। दानिश मुज्तबा समेत कई अन्य खिलाड़ी तो अब भी सीनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय टीम में हैं।
ऐसे में यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही है। कोई अड़चन नहीं आई तो खिलाड़ियों की यह जरूरत जल्द ही पूरी होगी। आजाद पार्क परिसर स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के करीब हॉकी का मैदान है। उस पर राष्ट्रीय स्तर के मैच भी हो चुके हैं। अब उस मैदान की रौनक फिर लौटने जा रही है। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी का मैदान बनाने की तैयारी है। स्मार्ट सिटी के एसके सिन्हा ने बताया कि सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।