फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation: Students of Rajarshi Tandon Open University will get tablets, smart phones

तैयारी : राजर्षि टंडन मुक्त विवि के छात्रों को मिलेंगे टेबलेट, स्मार्ट फोन

Mon, 15 Nov 2021 10:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Preparation: Students of Rajarshi Tandon Open University will get tablets, smart phones
Toshiba laptop for demo - फोटो : Toshiba
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के वर्तमान सत्र जुलाई 2021 में सभी नामांकित छात्रों को टेबलेट और स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टेबलेट एवं स्मार्ट फोन योजना लागू किए जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में सत्र जुलाई 2021-22 के लिए सभी जागरूकता कार्यक्रमों, प्रमाण पत्र कार्यक्रमों, डिप्लोमा कार्यक्रमों, पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों और स्नातक एवं परास्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि को 25 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


टेबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरण के लिए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सीमा सिंह के निर्देश पर प्रवेश प्रभारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव को इस योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय के वर्तमान सत्र जुलाई 2021 में सभी नामांकित छात्रों को टेबलेट, स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।
विज्ञापन


छात्रों का डेटाबेस नोडल अधिकारी की ओर से शासन द्वारा चयनित अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए किसी भी छात्र छात्रा को कोई प्रार्थना पत्र एवं शुल्क नहीं देना है। अध्ययन केंद्र के छात्रों से संबंधित अपलोड किए गए डाटा में अगर कोई त्रुटि हो तो अध्ययन केंद्र समन्वयक नोडल अधिकारी को सूचित करेंगे। छात्र-छात्राओं को इस बारे में सूचना उनके फोन या ईमेल पर प्रेषित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed