{"_id":"5f0b68f80a70b26f0e683b04","slug":"preparation-of-pmssy-building-stuck-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में अटकी पीएमएसएसवाई बिल्डिंग की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में अटकी पीएमएसएसवाई बिल्डिंग की तैयारी
Mon, 13 Jul 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: PMSSY Bulding
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के मरीजों के लिए प्रधानमंत्री सुपर स्पेशियलिटी योजना के अंतर्गत निर्माण कराए गए भवन का भी इस्तेमाल हो सकता था। लेकिन लॉकडाउन के कारण बिल्डिंग निर्माण से संबंधित कार्य और उपकरणों के इंस्टाल होने का काम अधूरा रह गया। नहीं तो जिस तरह कालिंदीपुरम में पीएम आवास योजना को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया, वैसे ही इसे भी कोविड-19 मरीजों के लिए प्रयोग में लाया जा सकता था।
पांच तल की इस बिल्डिंग में अभी सफाई और उपकरणों के इंस्टाल होने का काम चल रहा है। यह कब तक होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। योजना का कार्य देख रहे नोडल इंचार्ज डॉ. मोहित जैन कहते हैं कि लॉकडाउन की वजह से कई दिक्कतें आईं हैं। वैसे बिल्डिंग के निर्माण का कार्य पूरा हो गया है और उपकरणों के इंस्टाल होने का काम भी दो तिहाई पूरा कर लिया गया है।
उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह कहते हैं कि जरूरत पड़ेगी तो बिल्डिंग में कोविड मरीजों को रखा जाएगा। इसके लिए बेड लगा दिए गए हैं। सुपर स्पेशियलिटी भवन के निर्माण और उपकरणों के इंस्टाल करने में करीब ढाई सौ करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। जानकारों का कहना है कि कोरोना काल में इस बिल्डिंग के निर्माण कार्य और उपकरणों को इंस्टाल करने में तत्परता दिखाए जाने की अधिक जरूरत है, जिससे कि विशेष जरूरत पर इसका अधिक उपयोग हो सके।