फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparation for the closing ceremony of the High Court establishment year

हाईकोर्ट स्थापना वर्ष के समापन समारोह की तैयारी तेज

Tue, 28 Mar 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 28 Mar 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Preparation for the closing ceremony of the High Court establishment year
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्थापना वर्ष समारोह के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन दो अप्रैल को किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जगदीश सिंह खेहर, राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सहित सुप्रीम कोर्ट और राज्यों के उच्च न्यायालयों से न्यायमूर्तिगण इस समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अलावा तमाम गणमान्य नागरिकों को भी आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल ने सोमवार को संवाददाताओं से औपचारिक वार्ता में तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया विशिष्ट अतिथि के रूप में आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी आयोजन में शामिल होने की सहमति दे दी है। इसके अलावा सुप्रीमकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक मिश्र सहित करीब दस न्यायमूर्ति, उड़ीसा, कोलकाता, राजस्थान, मुंबई आदि राज्यों के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीशगण के समारोह में आने की उम्मीद हैं। इनके कार्यक्रम हाईकोर्ट को प्राप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन


जस्टिस अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री और सीजेआई जैसे अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिवक्ताओं को प्रवेश के लिए अपने साथ हाईकोर्ट बार का परिचय पत्र लाना होगा। उनको गेट संख्या पांच ए और छह से प्रवेश मिलेगा, जबकि मीडिया को गेट संख्या पांच से प्रवेश दिया जाएगा। पंडाल में स्थान सीमित होने के कारण बिशप जॉनसन कॉलेज और सुभाष चौराहा सिविल लाइंस में क्लोज सर्किट टीवी के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। वाहनों की पार्किंग पोलोग्राउंड और गवर्नमेंट प्रेस क्रिकेट ग्रांउड में होगी। कानपुर रोड पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम दो अप्रैल को प्रात: 10 बजकर 30 मिनट पर प्रारंभ होकर 12 बजकर 10 मिनट तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 मार्च 1866 को अस्तित्व में आने के बाद हाईकोर्ट की स्थापना के 150 वर्ष मार्च 2016 में पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्थापना वर्ष समारोह का शुभारंभ 13 मार्च 2016 को किया गया। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) टीएस ठाकुर के अलावा प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी आयोजन में शिरकत की थी। इस मौके पर हाईकोर्ट ने देश का पहला डिजिटाइजेशन सेंटर प्रारंभ किया। अत्याधुनिक सेंटर में प्रति माह एक करोड़ पेज को स्कैन कर डिजिटाइज करने की क्षमता है। लखनऊ खंडपीठ में भी इस दौरान नवनिर्मित हाईकोर्ट भवन का शुभारंभ और स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed