फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj worshiping corona decimation construction of terrestrial shivling, worship

प्रयागराजः कोरोना नाश की कामना से पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन 

Mon, 20 Jul 2020 02:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jul 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
prayagraj worshiping corona decimation construction of terrestrial shivling, worship
कैलाश मंदिर पहुंचा गंगाजल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कोरोना महामारी के समूल नाश की प्रार्थना करते हुए साधकों ने रविवार को भी पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ में शामिल होकर अभिषेक पूजन किया। नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के तत्वावधान में 14 वें दिन विश्व जनकल्याण एवं सर्वकामना पूर्ति के लिए पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ जारी रहा। इस मौके पर पवन देव महाराज ने महाशिवपुराण कथा का अमृतपान कराया।

उन्होंने बताया कि देवों के देव महादेव सभी कष्टों को हरने वाले हैं। उन्होंने कथा का दृष्टांत सुनाया, जिसमें अकाल पीड़ितों ने शिव साधना कर बारिश कराई बल्कि दुखियों का दुख भी हरा। संस्थान की कोषाध्यक्ष आशा पांडेय ने बताया की यज्ञ अनुष्ठान कोरोना नाश के लिए संकल्पित है। प्रार्थना की जा रही है कि लोगों को इससे मुक्ति मिले।
विज्ञापन



अभिषेक आरती में मुख्य रूप से संरक्षक फूलचंद्र दुबे, नागेंद्र सिंह, राजेंद्र तिवारी दुकान जी, संजय बनकटा, विजय तिवारी, सत्यप्रकाश पांडेय, देव प्रकाश त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, जितेंद्र शुक्ला, अमित पांडेय, डॉ. विजय सिंह, संयोजक श्याम सूरत पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed