प्रयागराज: बोरे में मिला महिला का शव, हत्यारा साइकिल से जा रहा था ठिकाने लगाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के आंबा गांव के समीप नहर पुलिया पास सड़क के किनारे बोरे में भरकर एक महिला का शव साइकिल पर लादकर एक युवक ले जा रहा था। बोरेे से खून टपकता देख ग्रामीणों ने उसे रोका तो वह भागने लगा। भागने के दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर गया। खुद को घिरता देख साइकिल सहित शव को छोड़कर भाग निकला। ग्राम प्रधान आंबा कृष्णा नंद ओझा ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
शव की शिनाख्त ग्राम पंचायत रामगढ़वा टिकरी रीता देवी (35) पति अरुण कुमार सिंह के रूप में की गई। बुधवार को मृतका का पति अरुण कुमार किसी काम से सहसों गया था। मृतका का ससुर मुन्नीलाल व देवर विनोद सिंह घर पर ही थे। देवर विनोद सिंह की तहरीर पर गांव के ही अच्छे लाल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
देवर विनोद सिंह ने बताया कि 15 दिन पूर्व अच्छेलाल ने रीता देवी को मोबाइल दिया था जिसे लेकर बाद में विवाद भी हुआ था। बुधवार सुबह रीता घर से दवा लेने के लिए निकली थी। फिर वह घर वापस नहीं आई। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।