फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: With the announcement of Vande Mataram, a view of Diwali was seen in Civil Lines

प्रयागराज : वंदे मातरम की उद्घोष के साथ सिविल लाइंस में दिखा दिवाली सा नजारा

Wed, 15 Dec 2021 11:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Dec 2021 11:50 PM IST
सार

 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अमृत महोत्सव आयोजन समिति के प्रयाग दक्षिण इकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भारत माता की जय, वंदे मातरम , स्वस्तिक श्री यंत्र तथा ओम आकृतियों में टिमटिमाते दीयों ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया।

विज्ञापन
Prayagraj: With the announcement of Vande Mataram, a view of Diwali was seen in Civil Lines
Prayagraj News : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरदार पटेल मार्ग पर जलाए गए दीप। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

शहर के सिविल लाइंस स्थित सरदार पटेल मार्ग में आज दिवाली जैसा नजारा दिखा। यहां विवेकानंद चौराहे से सुभाष चौराहे तक एक साथ तीन लाख दीये जलाकर पूरे इलाके को रोशन कर दिया गया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में जुटे लोगों ने जहां एक ओर भारत माता के जयकारे लगाए तो वहीं दूसरी ओर वंदे मातरम का भी उद्घोष किया गया। मौका था राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से मनाए जा रहे अमृत महोत्सव का। 

विज्ञापन


 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अमृत महोत्सव आयोजन समिति के प्रयाग दक्षिण इकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भारत माता की जय, वंदे मातरम , स्वस्तिक श्री यंत्र तथा ओम आकृतियों में टिमटिमाते दीयों ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया। यहां कार्यक्रम की शुरूआत में भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि जब तक भारत विश्व गुरु नहीं बन जाता स्वतंत्रता का यह संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

Prayagraj: With the announcement of Vande Mataram, a view of Diwali was seen in Civil Lines
Prayagraj News : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरदार पटेल मार्ग पर जलाए गए दीप। - फोटो : प्रयागराज

उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव से इस लक्ष्य की ओर हमने बढ़ना शुरू कर दिया है । शताब्दी वर्ष तक इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर लेंगे। कहा कि स्वामी विवेकानंद की आध्यात्मिक शक्ति और नेताजी सुभाष चंद्र बोस  के बलिदान की प्रेरणा प्राप्त करने के लिए विवेकानंद चौराहे से सुभाष चौराहे तक दीप सेतु बनाया गया। स्वामी विवेकानंद  ने शिकागो सम्मेलन में पूरी दुनिया को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का बोध कराया था।  

Prayagraj: With the announcement of Vande Mataram, a view of Diwali was seen in Civil Lines
Prayagraj News : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरदार पटेल मार्ग पर जलाए गए दीप। - फोटो : प्रयागराज

सुभाष चंद्र बोस ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर देश वासियों में बलिदान और समर्पण का भाव भरा था। बलिदान का स्मरण बना रहे और देशभक्ति की ज्वाला जलती रहे, इसलिए यह दीप दान किया गया है ।इस अवसर पर  प्रोफेसर राज बिहारी लाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान भारत माता की आरती भी की गई। इसमें मेयर अभिलाषा गुप्ता, महंत लक्ष्मी नारायण, मोहन जी टंडन, राकेश सेंगर, शैलेश पांडेय, डा. एमजे त्रिपाठी, डा. पीयूष आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में वंदे मातरम का सामूहिक गायन भी हुआ। 

विज्ञापन

Prayagraj: With the announcement of Vande Mataram, a view of Diwali was seen in Civil Lines
Prayagraj News : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरदार पटेल मार्ग पर जलाए गए दीप। - फोटो : प्रयागराज

एसपी मार्ग बंद होने से सिविल लाइंस में रहा जाम
संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल मार्ग पर सुभाष चौराहा और विवेकानंद चौराहा से ट्रैफिक ब्लॉक कर दिए जाने से सिविल लाइंस क्षेत्र में जाम रहा। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। सरदार पटेल मार्ग के व्यापारियों को भी परेशानी हुई। क्योंकि रास्ता बंद हो जाने की वजह से उनकी दुकान तक ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed