{"_id":"69107c4d496b9ae4b303196a","slug":"prayagraj-will-get-new-flights-after-december-20-some-companies-have-shown-interest-in-starting-the-service-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Airport : प्रयागराज को 20 दिसंबर के बाद मिलेंगी नई उड़ान, कुछ कंपनियों ने सेवा शुरू करने को दिखाई दिलचस्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Airport : प्रयागराज को 20 दिसंबर के बाद मिलेंगी नई उड़ान, कुछ कंपनियों ने सेवा शुरू करने को दिखाई दिलचस्पी
Sun, 09 Nov 2025 05:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 09 Nov 2025 05:04 PM IST
सार
अगले वर्ष माघ मेले में काफी लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए विमानन कंपनियों ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज एयरपोर्ट से 20 दिसंबर के बाद कुछ नई उड़ानें शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अगले वर्ष माघ मेले में काफी लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए विमानन कंपनियों ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज एयरपोर्ट से 20 दिसंबर के बाद कुछ नई उड़ानें शुरू हो सकती हैं। मेला अवधि में प्रयागराज से नागपुर, अहमदाबाद, कोलकाता और पुणे के लिए सीधी उड़ान शुरू होने की संभावना है। इस बीच एलाइंस एयर ने दिल्ली के लिए विमान सेवा का स्लॉट मांगा है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक राजेश चावला का कहना है कि विमानों का घटना-बढ़ना यात्रियों की संख्या पर निर्भर करता है। माघ मेला के दौरान फिर से उड़ानों की संख्या बढ़ने की संभावना है। एलाइंस एयर ने दिल्ली के लिए उड़ान शुरू करने की तैयारी की है। प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष सांसद प्रवीण पटेल ने बताया कि इस संबंध में उड्डयन मंत्री से बात होगी। उम्मीद है कि 20 दिसंबर के बाद यहां से संचालित उड़ानों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन