फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Weather: Dry all day, heavy downpour in the evening; several areas waterlogged.

प्रयागराज का मौसम : दिनभर सूखा, शाम को झमाझम बारिश, कई इलाके हुए जलमग्न

Thu, 27 Aug 2026 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Aug 2026 08:09 PM IST
सार

अल्लापुर व जॉर्जटाउन के हालात ज्यादा खराब, कई घंटे लग रहे जल निकासी मेंप्रयागराज। दिन भर के सूखे के बाद बृहस्पतिवार की शाम को झमाझम बारिश हुई। जिसकी वजह से लोगों को उमस से राहत मिली।

विज्ञापन
Prayagraj Weather: Dry all day, heavy downpour in the evening; several areas waterlogged.
प्रयागराज जंक्शन के पास भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अल्लापुर व जॉर्जटाउन के हालात ज्यादा खराब, कई घंटे लग रहे जल निकासी मेंप्रयागराज। दिन भर के सूखे के बाद बृहस्पतिवार की शाम को झमाझम बारिश हुई। जिसकी वजह से लोगों को उमस से राहत मिली। मगर शहर की सड़के व कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। इनमें सबसे ज्यादा खराब स्थिति जॉर्जटाउन व अल्लापुर की रही। जहां स्थानीय लोगों को जल निकासी के लिए छह से आठ घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

इनमें अल्लापुर के शिव नगर कॉलोनी, डडिया मार्ग, सोहबतियाबाग, रामानंद नगर, मटियारा रोड, बाघम्बरी गद्दी रोड व अमिताभ बच्चन रोड पर लबालब पानी भर गया। जिसे निकालने के लिए पंपिंग सेट में लगे सभी 15 पंप चालू करने पड़े। मगर स्लूज गेट बंद होने की वजह से जल निकासी काफी धीमी हो गई।

विज्ञापन

वहीं जॉर्जटाउन के चिंतामणि मार्ग, लिडिल रोड, चिंता मणि रोड व एसोसिएशन मार्ग पर घुटने तक पानी भर गया। ऐसे में स्थानीय पार्षद आकाश सोनकर ने कहा कि सीएम ग्रिड की सड़क निर्माण की वजह से यह समस्या आ रही है। जहां सड़क के दोनों तरफ 10-10 फिट का नाला था। वहां 600 डाया की ह्यूम पाइप डाल दी गई है। जिसकी वजह से जल निकासी में आठ से 10 घंटे का लंबा समय लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जल निकासी के लिए वी सेफ की सड़कें बनाने के साथ सड़क के दोनों तरफ नालों के निर्माण की माग की।इसके अलावा बारिश के दौरान कालिंदीपुरम में महर्षि रोड, जैन मंदिर, जाफरी कॉलोनी, पंजाब नेशलन बैंक के पीछे जल भराव हो गया। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं रामबाग, अलोपीबाग, लीडर रोड, हाईकोर्ट पानी टंकी के पास, सुलेम सरांय नेहरू पार्क, रेलवे मुख्यालय डाट पुल के नीचे, मुट्ठीगंज स्थित आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के पास भी जल भराव हो गया।

जलमग्न हुए मुख्य मार्ग

चौफटका पुल के नीचे, महाराणा प्रताप चौराहा, सीएमपी डिग्री कॉलेज से मधवापुर सब्जी मंडी, मेडिकल चौराहा, बाई का बाग, पत्रिका मार्ग सहित कई मार्गों पर जल भराव हो गया। जिसकी वजह से आवागमन बाधित रहा।

आज भी बारिश की संभावना

बृहस्पतिवार की शाम करीब मिमी बारिश हुई। जिसकी वजह से लोगों को उमस से काफी राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है। हालांकि शनिवार, रविवार व सोमवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है।

शुक्रवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। - डॉ. शैलेष राय, मौसम विशेषज्ञ, इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed