{"_id":"62b8898bebcb6b119878506d","slug":"prayagraj-violence-police-caught-tauseef-involved-in-violence-identified-from-cctv-camera-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"prayagraj violence : प्रयागराज हिंसा में शामिल तौसीफ को पुलिस ने दबोचा, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
prayagraj violence : प्रयागराज हिंसा में शामिल तौसीफ को पुलिस ने दबोचा, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुई पहचान
Sun, 26 Jun 2022 10:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:00 PM IST
सार
वह पिछले कुछ समय से करेली में रहने वाली एक महिला के घर में रह रहा था। महिला का पति बाहर रहता है और उसने अपनी बेटी का निकाह तौफीक से तय किया है। पुलिस ने उसे दो दिन पहले ही हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : अटाला बवाल मामले में पुलिस की ओर से जारी उपद्रवियों के पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अटाला में हुए उपद्रव में शामिल तौसीफ नाम का युवक रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुई। इसके साथ ही पुराने शहर में लगाए गए पोस्टरों में भी उसकी तस्वीर थी। पुलिस ने बताया कि वह मूल रूप से कौशाम्बी का रहने वाला है और फर्नीचर बनाने का काम करता है।
विज्ञापन
वह पिछले कुछ समय से करेली में रहने वाली एक महिला के घर में रह रहा था। महिला का पति बाहर रहता है और उसने अपनी बेटी का निकाह तौफीक से तय किया है। पुलिस ने उसे दो दिन पहले ही हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के बाद रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन