फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Violence: On whose complaint the house of Javed Pump was demolished, they have no idea

Prayagraj Violence :  जिनकी शिकायत पर जावेद पंप का घर ढहाया गया, उनका कोई पता ही नहीं

Sat, 02 Jul 2022 05:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 05:55 AM IST
सार

जावेद की पत्नी परवीन फातिमा की ओर से घर ढहाए जाने की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार और पीडीए से जवाब मांगा था। पीडीए की ओर से इस संबंध में जो हलफनामा प्रस्तुत किया गया, उसमें कार्रवाई का आधार एक शिकायती पत्र भी बताया गया है।

विज्ञापन
Prayagraj Violence: On whose complaint the house of Javed Pump was demolished, they have no idea
Prayagraj News : जावेद पंप का मकान गिराता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अटाला बवाल के मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद का घर ढहाए जाने की कार्रवाई को लेकर नया मामला सामने आ गया है। दरअसल कोर्ट में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने जिस शिकायती पत्र का हवाला देकर कार्रवाई की बात कही है, उसमें शिकायतकर्ताओं के सिर्फनाम है। उनका मकान नंबर या पते की जानकारी इस पत्र में नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर चर्चा है कि स्थानीय लोग भी शिकायतकर्ताओं का पता नहीं जानते। इस बारे में पीडीए के अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन



जावेद की पत्नी परवीन फातिमा की ओर से घर ढहाए जाने की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार और पीडीए से जवाब मांगा था। पीडीए की ओर से इस संबंध में जो हलफनामा प्रस्तुत किया गया, उसमें कार्रवाई का आधार एक शिकायती पत्र भी बताया गया है। इस शिकायती पत्र पर प्रेषक के तौर पर सभी मोहल्लावासी लिखा हुआ है और इस पर नूर आलम, सरफराज व मो. आजम लिखा हुआ है।

विज्ञापन

हालांकि उनका मकान नंबर या पते संबंधी अन्य कोई जानकारी नहीं लिखी हुई है। इंस्पेक्टर करेली अरविंद कुमार गौतम से पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें इन नामों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि उनका यह भी कहा कि अतिक्रमण संबंधी शिकायत पीडीए या नगर निगम को ही जाती है। उधर करेली चौकी प्रभारी रवि कटियार ने भी यही बात कही। अतिक्रमण संबंधी शिकायत के लिए उनके पास पत्र क्यों आएगा। जबकि पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह का कहना है कि मामला कोर्ट में है, ऐसे में इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed