फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj violence: Atala uproar's Pak connection, two youths were connected on WhatsApp group

prayagraj violence : अटाला बवाल का पाक कनेक्शन, व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े थे दो युवक

Tue, 05 Jul 2022 01:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Jul 2022 01:45 PM IST
सार

सबसे खास बात यह कि इस ग्रुप में दो पाकिस्तानी युवक भी जुड़े हैं, जो व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिये ग्रुप के कुछ सदस्यों के संपर्क में बने हुए थे। यह खुलासा होने के बाद पुलिस अफसरों के कान खड़े हो गए हैं। फिलहाल इमरान को जेल भेज दिया गया है और जल्द ही उसका मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन
prayagraj violence: Atala uproar's Pak connection, two youths were connected on WhatsApp group
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटाला में 10 जून को जुमे पर हुए बवाल में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 26 दिन बाद घटना का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। पोस्टर से चिह्नित कर गिरफ्तार किए गए करेली के इमरान से पूछताछ में पता चला है कि 10 जून को भारत बंद के आह्वान का मैसेज ‘मसलक-ए-आला-ए हजरत’ नाम से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये भी भेजा जा रहा था।

विज्ञापन



सबसे खास बात यह कि इस ग्रुप में दो पाकिस्तानी युवक भी जुड़े हैं, जो व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिये ग्रुप के कुछ सदस्यों के संपर्क में बने हुए थे। यह खुलासा होने के बाद पुलिस अफसरों के कान खड़े हो गए हैं। फिलहाल इमरान को जेल भेज दिया गया है और जल्द ही उसका मोबाइल फोरेंसिक  जांच के लिए लैब में भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन



22 साल का इमरान करेली मस्तान मार्केट में रहता है और वर्तमान में गोलपार्क स्थित जामिया हबीबी मदरसे में पढ़ता है। पहले वह खुल्दाबाद स्थित गरीब नवाज मदरसे में पढ़ चुका है। पुलिस ने अटाला में उपद्रव करने वालों के जो पोस्टर जारी हुए, उनमें उसकी भी तस्वीर थी। पोस्टर के जरिये ही करेली पुलिस ने उसे चिह्नित किया और एक दिन पहले उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि  वह ‘मसलक-ए-आला-ए हजरत’ नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj violence: Atala uproar's Pak connection, two youths were connected on WhatsApp group
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला

जिस पर 10 जून को ‘भारत बंद’ के आह्वान के साथ ही अटाला में जुटकर विरोध प्रदर्शन से संबंधित मैसेज भी आया था। इसे ही पढ़कर वह 10 जून को अटाला पहुंच था और इसकेबाद भीड़ में शामिल होकर पुलिस पर पथराव किया था। करेली इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उधर एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कुछ बेहद अहम जानकारियां उससे पूछताछ के दौरान सामने आई हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।

prayagraj violence: Atala uproar's Pak connection, two youths were connected on WhatsApp group
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला

व्हाट्सएप चैट की पड़ताल में खुलासा
सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकेमोबाइल की जांच की। व्हाट्सएप चैट खंगालने पर पता चला कि इमरान जिस ग्रुप से जुड़ा हुआ था, उसमें पाकिस्तान के भी दो लोग जुड़े हैं। यह लोग व्हाट्सएप कॉलिंंग के जरिए ग्रुप के कुछ सदस्यों से संपर्क में बने रहते थे। यही नहीं 10 जून से पहले उन्होंने इमरान से भी बात की थी। इस ग्रुप में समुदाय विशेष केलिए उकसाने वाले भाषण देने वाले एक  व्यक्ति के कई वीडियो भी पड़े हुए थे।

prayagraj violence: Atala uproar's Pak connection, two youths were connected on WhatsApp group
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला।

कई चैट, मैसेज डिलीट भी मिले
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इमरान के व्हाट्सएप से कई चैट व मैसेज डिलीट भी मिले हैं। इस बारे में पूछताछ की गई लेकिन वह ज्यादा जानकारी नहीं दे पाया। डिलीट किए गए चैट, मैसेज में क्या लिखा था या यह किससे संबंधित थे, इस बारे में डाटा रिकवरी के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। फिलहाल इसकी कोशिश की जा रही है। उसका मोबाइल जल्द ही फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

prayagraj violence: Atala uproar's Pak connection, two youths were connected on WhatsApp group
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला

खुल्दाबाद पुलिस ने भी बनवाया रिमांड
उधर खुल्दाबाद पुलिस ने भी अपने मुकदमे में इमरान का रिमांड बनवा लिया है। गौरतलब है कि अटाला बवाल के संबंध में खुल्दाबाद थाने में भी एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें 95 नामजद और 5400 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। खुल्दाबाद पुलिस ने विवेचना में नाम प्रकाश में लाकर उसे अपने मुकदमे में आरोपी बनाया है। एसओ अनुराग शर्मा ने बताया कि वारंट जेल में तामीला करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed