{"_id":"61e47e96260241213c2c0d21","slug":"prayagraj-video-of-incident-goes-viral-after-being-beaten-up-over-old-rivalry","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पुरानी रंजिश को लेकर जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पुरानी रंजिश को लेकर जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो वायरल
Mon, 17 Jan 2022 01:52 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:52 AM IST
सार
असद अहमद, साहिल और अफजाल रविवार की शाम को खुसरोबाग घूमने गए थे। वहां उनसे कुछ लड़कों से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुल्दाबाद के लकड़ी मंडी में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें तीन लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
असद अहमद, साहिल और अफजाल रविवार की शाम को खुसरोबाग घूमने गए थे। वहां उनसे कुछ लड़कों से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। यह तीनों जब खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लकड़ी मंडी के पास पहुंचे तो आधा दर्जन युवकों ने उनके ऊपर लाठी, रॉड से हमला बोल दिया। इससे कुछ देर के लिए मुहल्ले में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद इनको हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया जा सका। तीनों को गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन हमलावरों के बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन