Prayagraj: कांवड़ियों के लिए प्रयागराज-वाराणसी मार्ग बना वनवे, पुलिस ने की बैरिकेडिंग, आज से रूट डायवर्जन लागू
कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने जीटी जवाहर अलोपीबाग चुंगी से भीटी प्रयागराज सीमा (वाराणसी मार्ग) तक बाईं (उत्तरी) लेन पर वाहनों के आवागमन पर शुक्रवार से प्रतिबंध लगा दिया है। यह एकल मार्ग सिर्फ कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है।
विस्तार
कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने जीटी जवाहर अलोपीबाग चुंगी से भीटी प्रयागराज सीमा (वाराणसी मार्ग) तक बाईं (उत्तरी) लेन पर वाहनों के आवागमन पर शुक्रवार से प्रतिबंध लगा दिया है। यह एकल मार्ग सिर्फ कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है। दाईं (दक्षिणी) लेन से सभी वाहनों का आवागमन होगा। यह व्यवस्था नौ अगस्त तक लागू रहेगी।
सावन माह शुक्रवार से शुरू होकर नौ अगस्त तक रहेगा। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रथम सोमवार, द्वितीय सोमवार, कृष्ण पक्ष श्रावण शिवरात्रि, श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या, तृतीय सोमवार, नाग पंचमी, चतुर्थ सोमवार, श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी और रक्षा बंधन पूर्णिमा को देखते हुए पूरे रूट पर एकल मार्ग की व्यवस्था की गई है।
इसके लिए पूरे शास्त्री पुल पर 350 से अधिक बैरिकेड लगाए गए हैं। वहीं, यातायात पुलिस की 10 टीमें तैनात की गई हैं। यह टीमें जाम से छुटकारा दिलाने के अलावा वाहनों के खराब होने पर समस्या का समाधान करेंगी। यातायात प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बैरिकेडिंग की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। शुक्रवार से डायवर्जन शुरू हो जाएगा।
शहर में यहां से होगी वाहनों की इंट्री
1- शहर में लोड, अनलोड के (मूलभूत सुविधाओं वाले) वाहन धूमनगंज व फाफामऊ मार्ग से प्रवेश करेंगे।
बसों का यहां से होगा आवागमन
1- वाराणसी की तरफ से आने वालीं रोडवेज बसें हंडिया-सहसों-फाफामऊ के रास्ते प्रयागराज में प्रवेश करेंगी। शास्त्री ब्रिज का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
2- जौनपुर की तरफ से आने वालीं रोडवेज बसें फूलपुर-सहसों-फाफामऊ के रास्ते प्रयागराज में प्रवेश करेंगी। यहां भी शास्त्री ब्रिज का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
यहां-यहां रहेगा डायवर्जन
1- कानपुर की ओर से वाराणसी को जाने वाले भारी वाहन कानपुर, रामादेवी, जाजमऊ-शहीद चंद्रशेखर आजाद मार्ग, बदरका, अचलगंज, बीघापुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर के रास्ते वाराणसी की तरफ जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।
2- कौशाम्बी की तरफ से आने वाले वाहन प्रयागराज बाईपास से सोरांव कट से उतरकर भुपियामऊ (प्रतापगढ़), मुगराबादशाहपुर, मछली शहर के रास्ते वाराणसी जाएंगे।
3- लखनऊ की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी/कॉमर्शियल वाहन रायबरेली, सलोन, प्रतापगढ़, जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
4- प्रतापगढ़ की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन प्रतापगढ़, मछली शहर, जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
5- रीवा की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन मनगवां, हनुमना से मिर्जापुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे।
6- रीवा से लखनऊ, कानपुर जाने वाले वाहन चित्रकूट, बांदा, चौडगरा, फतेहपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
7- चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन राजापुर, कौशाम्बी, कोखराज होकर जाएंगे।
इन दिनों पर लागू रहेगा डायवर्जन
- 12 जुलाई रात 10 से 15 जुलाई रात 10 बजे तक।
- 19 जुलाई रात 10 से 25 जुलाई रात 10 बजे तक।
- 27 जुलाई रात 10 से 30 जुलाई रात 10 बजे तक।
- दो अगस्त रात 10 से पांच अगस्त रात 10 बजे तक।
- छह अगस्त रात 10 से नौ अगस्त रात 10 बजे तक।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.