{"_id":"6156ebd78ebc3eab7c7ed00c","slug":"prayagraj-union-minister-anurag-thakur-started-the-cleanliness-campaign-from-prayagraj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत : गांधी जी के स्वच्छता संकल्प को पूरा करने में लगी है मोदी सरकार - अनुराग ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत : गांधी जी के स्वच्छता संकल्प को पूरा करने में लगी है मोदी सरकार - अनुराग ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 01 Oct 2021 04:37 PM IST
सार
केंद्रीय युवा कल्याण मंत्री ने संगम तट से शुरू किया स्वच्छ भारत कार्यक्रम, दिलाई शपथ, युवाओं से किया जन आंदोलन बनाने का आह्वान
विज्ञापन
1 of 10
Prayagraj News : एमएनएनआईटी में स्वच्छ भारत मिशन के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री उपेंद्र तिवारी।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संगम से शुक्रवार को स्वच्छ भारत का संदेश दिया गया। केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में घोषणा करने के साथ संगम तट पर सफाई करके स्वच्छ भारत कार्यक्रम की शुरुआत की। युवाओं से आह्वान किया कि देश की आजादी के लिए हजारों क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया। इस अभियान के लिए हमें बलिदान नहीं आपका योगदान चाहिए। कहा कि मोदी सरकार गांधी जी के स्वच्छता संकल्प को पूरा करने में लगी है। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सरकार में खेल राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।
2 of 10
prayagraj : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आजाद पार्क पहुंचकर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
- फोटो : prayagraj
अनुराग ठाकुर और केशव प्रसाद एयरपोर्ट से सीधे चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचे और उनकी प्रतिमा माल्यार्पण किया। इसके बाद एमएनएनआईटी पहुंचे नेताओं ने स्वच्छता अभियान की घोषणा की। यह अभियान पूरे देश में 31 अक्तूबर तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री ने घर, मोहल्ले, शहर और देश को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छ भारत पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रयागराज संगम संस्कृति और संस्कारों की नगरी है।
3 of 10
Prayagraj News : एमएनएनआईटी में स्वच्छ भारत मिशन के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री उपेंद्र तिवारी।
- फोटो : प्रयागराज
कुंभ में पूरे विश्व से करोड़ों लोग आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाई कर्मियों को चरण धोकर पूरे विश्व का स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा मैंने प्रयागराज से ही इंडिया फर्स्ट अभियान की शुरुआत की और युवाओं की भागीदारी से वह काफी सफल रहा। इसलिए स्वच्छ भारत कार्यक्रम की शुरुआत प्रयागराज से करने का निर्णय लिया गया। ताकि, अभियान को सफल बनाने के साथ स्वच्छता का संदेश पूरे विश्व को दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Prayagraj News : एमएनएनआईटी में स्वच्छ भारत मिशन के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री उपेंद्र तिवारी।
- फोटो : प्रयागराज
उन्हाेंने कहा कि गांधीजी ने स्वच्छता का नारा दिया था लेकिन कांग्रेस ने इसके लिए कुछ नहीं किया। देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस दिशा में कई काम हुए हैं। अब सफाई को लेकर सोच बदलने और जनआंदोलन की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से कहा कि 31 अक्तूबर तक चलने वाले कार्यक्रम की हर दिन समीक्षा जाएगी। रैंकिंग भी की जाएगी। उन्होंने युवाओं से प्रयागराज को पहले पायदान पर लाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
5 of 10
Prayagraj News : एमएनएनआईटी में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।
- फोटो : प्रयागराज
इसकी शुरुआत अपने घर और मोहल्ले से करनी होगी। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘मैं यहां से संकल्प लेकर जा रहा हूं कि 31 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान से जुुडूंगा। काम का खाता भी खोलूंगा और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा। आप भी इस चुनौती को स्वीकार कीजिए और मेरे साथ अपना खाता साझा कीजिए।’ इससे पहले केशव प्रसाद और उपेंद्र तिवारी ने अभियान की सफलता का आश्वासन दिया। सचिव युवा कार्यक्रम ऊषा शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।