{"_id":"620430be4a583a15861febb6","slug":"prayagraj-unemployment-ridden-youth-dies-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बेरोजगारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बेरोजगारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Thu, 10 Feb 2022 02:53 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:53 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोठी मदनी गांव का रहने वाला दिलीप सिंह छह फरवरी को शाहगंज स्थित एक लॉज में आकर रुका था। मंगलवार को सुबह से ही उसका कमरा बंद था।
विज्ञापन
sucide shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहगंज स्थित एक लॉज में मंगलवार को मध्य प्रदेश से आए दिलीप सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर बुधवार को उसके घर वाले यहां पहुंच गए। घरवालों के मुताबिक वह दिसंबर से ही बेरोजगार था। इस कारण डिप्रेशन में चल रहा था।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोठी मदनी गांव का रहने वाला दिलीप सिंह छह फरवरी को शाहगंज स्थित एक लॉज में आकर रुका था। मंगलवार को सुबह से ही उसका कमरा बंद था। जब देर रात तक कमरा नहीं खुला तो कर्मचारियों को शक हुआ। उन लोगों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बुधवार को दिलीप के घर वाले पहुंच गए। उसके फुफेरे भाई विकास सिंह ने बताया कि दिलीप राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता था लेकिन दिसंबर में उसे निकाल दिया गया था। इसके बाद से ही बेरोजगार था। इसी वजह से वह डिप्रेशन में था। दिलीप को बचपन से ही सफेद दाग था।
विज्ञापन
इस कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी। इस बात से भी वह काफी परेशान था। कुछ दिन पहले वह घर से यह कहकर निकला था कि काम के सिलसिले में बाहर जा रहा है। एसओ अरविंद राय ने बताया कि बेरोजगारी और सफेद दाग के कारण वह डिप्रेशन में था। घर वालों के मुताबिक इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली।