{"_id":"61e83b5152e799113a0eb484","slug":"prayagraj-two-prized-members-of-gangster-gang-wanted-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : गैंगस्टर में वांछित गोतस्कर गिरोह के दो इनामी सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : गैंगस्टर में वांछित गोतस्कर गिरोह के दो इनामी सदस्य गिरफ्तार
Wed, 19 Jan 2022 09:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 19 Jan 2022 09:54 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपियों में हसीन अहमद निवासी हटवा कौशाम्बी और सहबान निवासी मरियाडीह शामिल हैं। हसीन अंतरजनपदीय गोतस्कर मुजफ्फर का साथी है जो पिछले साल दर्ज गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे गोतस्कर गिरोह के दो सदस्यों को पूरामुफ्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम था। इनमें से एक अंतरजनपदीय गोतस्कर मुजफ्फर गैंग का सदस्य है। उनके कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट की अनुमति से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में हसीन अहमद निवासी हटवा कौशाम्बी और सहबान निवासी मरियाडीह शामिल हैं। हसीन अंतरजनपदीय गोतस्कर मुजफ्फर का साथी है जो पिछले साल दर्ज गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों को भरेठा मोड़ तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पिछले साल गिरोह के कुल 14 सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इनमें से मुजफ्फर समेत छह लोग पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। वांछित चल रहा हसीन भी गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अनुमति के फेर में अटकी संपत्ति कुर्क की कार्रवाई
मूल रूप से नवाबगंज का रहने वाला मुजफ्फर हिस्ट्रीशीटर व गोतस्कर गिरोह का सदस्य है। जो मौजूदा समय में जेल में है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत उसकी सात संपत्तियों को कुर्क करने संबंधी रिपोर्ट नवंबर में जिला प्रशासन को भेजी गई थी। लेकिन अनुमति के फेर में अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। विवेचक धूमनगंज इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से कुछ अन्य जानकारियां मांगी गई हैं। जिन्हें एकत्र किया जा रहा है।