फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Two boats collide in River Yamuna, divyang youth buried in deep water

Prayagraj : बीच यमुना नदी में भिड़ी दो नाव, गहरे पानी में समाया दिव्यांग युवक

Sun, 10 Oct 2021 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Two boats collide in River Yamuna, divyang youth buried in deep water
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
थाना क्षेत्र के बीकर यमुना घाट से जलालपुर जा रही नाव शनिवार देर शाम बीच दरियाव में दूसरी नाव से जा भिड़ी। दुर्घटना में नाव में सवार एक विकलांग व्यक्ति नदी में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में उसकी तलाश में गोताखोरों को उतारा लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक का कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जलालपुर निवासी जादूगर कुछ माह पहले तक यमुनापार के बारा थाने में फलोवर का काम करता था। वह शारीरिक रूप से विकलांग है। शनिवार को वह बीकर घाट से शाम आठ बजे नाम में बैठकर जलालपुर जा रहा था। नाव जैसे ही बीच दरियाव में पहुंची थी कि जलालपुर से बीकर की ओर आ रही नाव से जा भिड़ी। नाव लड़खड़ाने से जादूगर गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन


नाव में मौजूद मल्लाहों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन अंधेरा होने के कारण वह कुछ नहीं कर पाए। सूचना पर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में तलाश के लिए गोताखोरों को उतारा गया। लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका कुछ पता नहीं चल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डॉक्टर का बेटा नहाते वक्त गंगा में डूबा, नहीं मिला सुराग

तेलियरगंज स्थित टीबी हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर का 15 वर्षीय बेटा शनिवार को नहाते वक्त गंगा में डूब गया। कोटेश्वर महादेव घाट पर दो दोस्तों के साथ वह नहाते वक्त गहराई में चला गया और देखते ही देखते पानी में समा गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश में जुटी रही लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि रविवार सुबह एक बार फिर से तलाश की जाएगी।

शिवकुटी के रहने वाले डॉ. कामराज टीबी हॉस्पिटल में तैनात हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा अभिराज राव महर्षि पतंजलि स्कूल में 10वीं का छात्र है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर अभिराज अपने दो दोेस्तों शिवेश व एक अन्य के साथ निकला था। इसके बाद तीनों दोस्त कोटेश्वर महादेव घाट पहुंच गए। वहां पर अभिराज कपड़े एवं जूते उतारकर गंगा में नहाने लगा जबकि उसके दोनों दोस्त किनारे पर ही खड़े थे। नहाते वक्त ही वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। 

 उसे डूबता देखकर दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े लेकिन देखते ही देखते वह पानी में समा गया। सूचना पर शिवकुटी के साथ ही जल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद गोताखोरों को नदी में उतारकर तलाश शुरू की गई। लेकिन घंटों खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इससे पहले जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। शिवकुटी इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा। सुबह एक बार फिर से नदी में गोताखोरों को उतारा जाएगा। जाल भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed